Shweta Bachchan ने क्रिप्टिक नोट के साथ Aishwarya पर किया कटाक्ष, नेटिजन ने कहा- 'खुद की शादी संभाल'

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय द्वारा अभिषेक बच्चन के साथ तलाक की अफवाहों को खारिज करने के बाद जैसे ही श्वेता बच्चन ने एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया, नेटिजंस ने उन्हें बेरहमी से ट्रोल किया। आइए आपको बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Feb 7, 2024 | 20:49:39 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) हर किसी की पसंदीदा हैं, लेकिन कथित तौर पर उनका बच्चन परिवार के साथ झगड़ा चल रहा है। हालांकि, अभिनेत्री या उनके ससुराल वालों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन वे अक्सर संकेत देते हैं कि उनके बीच कुछ गड़बड़ है। कई रिपोर्टों के अनुसार, ऐश्वर्या का अपने ससुराल वालों खासकर अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) के साथ तनावपूर्ण रिश्ता है। हमने अक्सर देखा है कि श्वेता किस तरह ऐश्वर्या के प्रति पक्षपाती (Biased) हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला।

ADVT
ADVT

श्वेता बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन की ओर किया गया था इशारा?

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अपने कथित तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों अपने वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं और अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन 5 फरवरी 2024 को अभिषेक के 48वें बर्थडे पर ऐश्वर्या ने उनके लिए एक क्यूट पोस्ट शेयर किया था। जहां अभिनेत्री ने अपने पति अभिषेक से अलग होने के बारे में चल रही सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया। वहीं इसी बीच श्वेता ने एक क्रिप्टिक नोट साझा किया, जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा।

श्वेता बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ADVT.
ADVT.

श्वेता बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

श्वेता बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट नेटिजंस को पसंद नहीं आई और उन्होंने इसके लिए उनकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, ''मैं अभिषेक बच्चन का बहुत बड़ा फैन था, लेकिन अगर वह इस पारिवारिक झगड़े में अपनी पत्नी और बेटी का साथ नहीं दे रहे हैं, तो मैं उनके लिए सारा सम्मान खो दूंगा।'' एक अन्य ने लिखा, ''जो भी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक नोट टीनेजर ही पोस्ट करते हैं। बड़ी हो जाओ श्वेता।'' एक तीसरे यूजर ने लिखा, ''ऐसा नहीं लगता कि इसका उनकी भाभी या भाई से कोई लेना-देना है। ऐसा लगता है जैसे वह खुद को 'मादा भेड़िया' के रूप में देखती हैं।'' यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

मिलिए Amitabh Bachchan के 'दामाद' Nikhil Nanda से, जो चलाते हैं 7,000 करोड़ की फर्म...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब पारिवारिक झगड़े के बीच श्वेता बच्चन ने 'शब्दों की ताकत' पर लिखा था नोट

कथित तौर पर श्वेता बच्चन का अपनी भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ तनावपूर्ण रिश्ता है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक नोट शेयर करती रहती हैं। उदाहरण के लिए, 24 जनवरी 2024 को श्वेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शब्दों के बारे में एक पावरफुल नोट शेयर किया था कि शब्द कैसे किसी स्थिति को बना या बिगाड़ सकते हैं। उनकी पोस्ट ने उनके परिवार में झगड़े की चल रही अफवाहों को और हवा दे दी थी और सभी को हैरान कर दिया था कि क्या उनके वास्तव में ऐश्वर्या राय के साथ कुछ मतभेद थे, जैसा कि रिपोर्टों में दावा किया गया है।

श्वेता के नोट में लिखा था, ''शब्द घटनाएं हैं, वे चीजें करते हैं, चीजें बदलते हैं। वे वक्ता और श्रोता दोनों को बदल देते हैं। वे ऊर्जा को घटाते-बढ़ाते हैं। वे समझ या भावना को घटाते-बढ़ाते हैं।''

श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की शादीशुदा जिंदगी

श्वेता बच्चन ने 1997 में उद्योगपति निखिल नंदा से शादी की थी और उनके दो बच्चे नव्या नवेली नंदा व अगस्त्य नंदा हैं। श्वेता सिर्फ 21 साल की थीं, जब उन्होंने कपूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले निखिल से शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद श्वेता दिल्ली छोड़कर अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए मुंबई वापस आ गई थीं, जिससे उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे। इतना ही नहीं, अफवाहों की मानें तो श्वेता और निखिल अलग हो गए हैं, लेकिन बच्चन खानदान की प्रतिष्ठा बचाने के लिए उन्होंने अभी तक तलाक नहीं लिया है।

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan बढ़ रहे हैं तलाक की ओर! इन घटनाओं ने लोगों को दिलाया विश्वास। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, श्वेता बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अनबन के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां

Karan Kundrra ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच GF Tejasswi संग किसिंग फोटो की शेयर, प्यार में डूबा दिखा कपल