एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में एक यूजर को उनके ब्रेकअप के बारे में जवाब देकर बताया कि, वो किस दौर से गुजरी हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
एक्ट्रेस और सिंगर श्रुति हासन (Shruti Haasan) एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के साथ बातचीत करती रहती हैं। साथ ही, अपने जीवन में होने वाली हर घटना के बारे में खुलकर बताती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में अपने फैंस से बातचीत की, जहां एक यूजर ने एक्ट्रेस से उनके ब्रेकअप को लेकर कुछ सवाल किया, जिसका उन्होंने काफी समझदारी के साथ जवाब दिया। आइए आपको इसके बारे मे बताते हैं।
अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में की हैं। उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी सफलता हासिल की है। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर कई सारे फैंस और फॉलोअर्स हैं, जो उनसे जुड़े रहना पसंद करते हैं। लंबे समय के करियर में श्रुति के कई रिलेशनशिप रहे हैं, जिनके साथ उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं। हालांकि, श्रुति एक ऐसी पर्सनैलिटी हैं, जिन्हें रिलेशनशिप से जुड़े सवालों से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि, कौन उनसे क्या पूछ रहा है। वो अक्सर अपने रिश्ते पर काफी बोल्ड अंदाज में बात करती नजर आती हैं।
हाल ही में, श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में अपने फैंस को कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान, उन्होंने एक यूजर को जवाब दिया कि, वह कितने ब्रेकअप से गुजरी हैं। एक व्यक्ति ने उनसे पूछा, "आपके कितने ब्रेकअप हुए हैं?" श्रुति हासन ने इसका जवाब दिया, "आपकी कितनी गर्लफ्रेंड हैं? मैं शून्य या शायद हाफ गर्लफ्रेंड अनुमान लगा रही हूं।" श्रुति ने यूजर के प्रश्न को पूरी तरह से बदल दिया और मुस्कुराते हुए उसका जवाब अपने अंदाज में दिया।
(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ की हल्दी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें बहन इसाबेल कैफ ने कीं शेयर, दिए सिस्टर गोल्स)
वर्तमान में श्रुति, शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं और उन्होंने कुछ दिनों पहले ही, एक टॉक शो 'द लव लाफ लाइव' में एक्ट्रेस मंदिरा बेदी से बात करते हुए अपनी लव लाइफ के बारे में बताया था। यह पूछे जाने पर कि, 'क्या वह शांतनु के साथ अपने रिश्ते को छुपाना चाहती हैं?' श्रुति ने कहा था, "मैंने अतीत में बहुत कुछ छुपाया था। मैं बहुत खास रही हूं। मैं काफी लंबे समय से पूरी तरह से सिंगल थी, क्योंकि मेरे साथ लोग ऐसे थे, जिनके साथ मुझे उन्हीं की तरह दिखना पड़ता था।" उन्होंने आगे कहा था, "एक दिन मुझे लगा था कि, रिश्ते को छिपाना मेरे साथी के लिए अपमानजनक है। ऐसा रिश्ता काम कर सकता है या नहीं, मैं नहीं जानती थी। लेकिन मुझे लगता है कि, अपने आस-पास मौजूद लोगों का सम्मान करना महत्वपूर्ण है।"
इससे पहले, श्रुति, माइकल कोर्से के साथ रिश्ते में थीं। लेकिन आपसी मतभेद के कारण साल 2019 में उनका ब्रेकअप हो गया था। वह एक रियलिटी शो 'फीट अप विद द स्टार्स' में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने अपने ब्रेकअप के बारे में बात की थी। 'इंडिया टुडे' को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कहा था, "मैं कूल टाइप की थी। मैं बहुत मासूम थी और उनके इर्द-गिर्द मैं बॉस होती थी। मैं बहुत भावुक इंसान हूं, इसलिए वे मुझे संभाल सकते हैं। मैं कहूंगी कि, यह मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव है।"
(ये भी पढ़ें- एक्टर सनी कौशल संग डेटिंग की अफवाहों पर शरवरी वाघ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम अच्छे दोस्त हैं')
अपने पिछले रिश्ते पर बात करते हुए श्रुति ने यह भी कहा था कि, "अब भी कोई फॉर्मूला नहीं है। अच्छे लोग अच्छे समय में अच्छे होते हैं और वही लोग कभी-कभी बुरे बन जाते हैं। लेकिन मुझे कोई पछतावा नहीं है। कुल मिलाकर यह मेरे लिए एक अच्छा अनुभव था। मैंने बहुत कुछ सीखा है और यह एक सीखने का अनुभव था। लेकिन मैं हमेशा उस एक महान प्यार की तलाश में रहती हूं और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि, यह वही हैं, जिसका मैं इंतजार कर रही थी।"
(ये भी पढ़ें: वामिका कोहली पापा विराट को चीयरअप करती आईं नजर, मम्मी अनुष्का की गोदी में दिखीं लाडली)
आप ये जान लें कि, श्रुति हासन, अभिनेता कमल हासन और उनकी पूर्व पत्नी अभिनेत्री सारिका की बेटी हैं। श्रुति की एक छोटी बहन अक्षरा हासन भी हैं। श्रुति आखिरी बार तमिल फिल्म 'लाबम' में नजर आई थीं।
फिलहाल, श्रुति हासन अपने किसी भी रिलेशनशिप को लेकर काफी बोल्ड तरीके से बात करती हैं। तो, आपको एक्ट्रेस का यूजर को दिया गया जवाब कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।