हाल ही में, सिंगर श्रेया घोषाल बेटे देवयान के जन्म के बाद पहली बार पति शिलादित्य के साथ डिनर डेट पर गईं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी एक झलक।
बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने 22 मई 2021 को पहली बार मां बनने का सुख प्राप्त किया था। इसके बाद से ही वह अपना सारा टाइम अपने बेटे के साथ बिता रही हैं। हाल ही में, वह बेटे के जन्म के बाद पहली बार अपने पति शिलादित्य मुखोपाध्याय (Shiladitya Mukhopadhyaya) के साथ डिनर डेट पर गईं, इसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, श्रेया घोषाल ने बिजनेसमैन शिलादित्य को करीब 10 सालों तक डेट करने के बाद साल 2015 में शादी रचाई थी। शादी के 6 सालों बाद श्रेया ने 4 मार्च 2021 को फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी और इसके करीब 2 महीने बाद सिंगर ने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया, कपल ने जिसका नाम देवयान रखा है। सिंगर अपनी छोटी सी फैमिली के साथ बेहद खुश रहती हैं।
(ये भी पढ़ें- जब श्रेया घोषाल को पति ने किया था शादी के लिए प्रपोज, सिंगर ने इंटरव्यू में बताया था पूरा किस्सा)
अब आपको सिंगर द्वारा शेयर की गई उनकी डेट नाइट की तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, श्रेया घोषाल ने 10 अक्टूबर 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों सेल्फी क्लिक करते नजर आ रहे हैं। ये फोटो दोनों के कैंडल लाइट डिनर की है।
इसे शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि, बेटे के जन्म के बाद वह पहली बार डेट पर बाहर निकली हैं। उन्होंने लिखा है, डेट नाइट! असलियत! ️महामारी के बाद पहली बार, और नए-नवेले माता-पिता के रूप में पहली बार!''
(ये भी पढ़ें- अविका गौर बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग हुईं रोमांटिक, एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर कर लिखा प्यारा नोट)
इसके पहले, 2 अगस्त 2021 को श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटे देवयान संग एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सिंगर अपने बेटे को अपनी गोद में लिए हुई हैं, और उसे प्यार से निहार रही हैं। हालांकि, इस दौरान बेबी का चेहरा पूरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर के साथ श्रेया घोषाल ने कैप्शन में लिखा था, ‘तुम मेरी बाहों में हमेशा रहते हो, लेकिन फिर भी तुम्हारे लिए ये पर्याप्त नहीं है। ये दिल अब सिर्फ तुम्हारा है, अभी और हमेशा। तुम कितने सिंपल तरीके से मेरी जिंदगी में आए और मेरे लिए प्यार के नए अर्थ को फिर से परिभाषित कर दिया। मेरा लिटिल बेबी # Devyaan, मम्मी तुमसे प्यार करती है।’
(ये भी पढ़ें- नुसरत जहां ने यश दासगुप्ता संग बच्चे पर तोड़ी चुप्पी, फोटो शेयर कर एक्टर को बताया अपना 'पति')
फिलहाल, श्रेया घोषाल अपने लाडले बेटे और पति के साथ हैप्पी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। तो, आपको उनके द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।