Shrenu Parikh ने Akshay Mhatre संग शादी की तस्वीरें कीं शेयर, रेड लहंगे में बनीं 'गुजराती' दुल्हन

21 दिसंबर 2023 को एक्ट्रेस श्रेनु पारिख ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Dec 21, 2023 | 18:33:36 IST

'इश्कबाज़' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस श्रेनु पारिख (Shrenu Parikh) ने आखिरकार 21 दिसंबर 2023 को अपने प्यार अक्षय म्हात्रे (Akshay Mhatre) से अपने होमटाउन वडोदरा में शादी कर ली। उनकी शादी के जश्न की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। श्रेनु और अक्षय की शादी गुजराती और महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों के साथ हुई है, जिसकी पहली तस्वीरें सामने आई हैं।

ADVT
ADVT

श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे की शादी की तस्वीरें

21 दिसंबर 2023 को श्रेनु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में हम श्रेनु को हैवी फ्लोरल डिज़ाइन वाला एक खूबसूरत सुर्ख लाल और ऑरेंज कलर का लहंगा पहने हुए देख सकते हैं। उन्होंने इसे हाफ स्लीव्स वाले ब्लाउज और डबल दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था, जिनमें से एक दुपट्टा उनके कंधे पर था, जबकि दूसरा उनके सिर पर बड़े करीने से टिकाया गया था।

दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने उन्हें मैच करते हुए रेड कलर की शेरवानी पहनी थी और मैचिंग दोशाला व क्रीम-टोन पगड़ी के साथ अपने शाही लुक से हर किसी का दिल जीत लिया। हमें श्रेनु की ब्राइडल ज्वेलरी भी बहुत पसंद आई। उन्होंने हैवी झुमके, माथा पट्टी, नथ और हैवी स्टेटमेंट हाथ फूल के साथ पोल्की चोकर चुना था। सॉफ्ट ब्राउन-टोन्ड आईशैडो, कंटूर चीक्स और न्यूड-टोन्ड लिपस्टिक से उनके लुक को निखारा गया था। फोटोज के साथ श्रेनु ने लिखा, "हमेशा के लिए साथ 21/12/23।"

ADVT.
ADVT.

श्रेनु पारिख का इंगेजमेंट लुक

श्रेनु ने अपनी शादी से एक दिन पहले यानी 20 दिसंबर 2023 को सगाई की थी। अपने इस खास दिन पर उन्होंने पर्पल कलर का लहंगा पहना था, जिसमें टैसल्स डिटेलिंग थी। उन्होंने इसे मैचिंग चोली और शीयर दुपट्टे के साथ पेयर किया था। डायमंड ज्वेलरी और उनकी बड़ी मुस्कुराहट उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। दूसरी ओर, उनके दूल्हे राजा ने व्हाइट कलर का टक्सीडो पहना था, जिसमें वह बेहद डैशिंग लग रहे थे। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

ADVT.
ADVT.

श्रेनु की मेहंदी सेरेमनी की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

श्रेनु का संगीत नाइट लुक

इससे पहले, 19 दिसंबर 2023 को मानसी श्रीवास्तव ने होने वाली दुल्हन श्रेनु पारिख का एक खूबसूरत कोलाज शेयर किया था। इसमें वह अपनी संगीत नाइट को एंजॉय करती हुई नजर आ रही थीं। वह जरी, मिरर-वर्क व अन्य बारीक सजावट वाले लाइट ब्लू कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे मैचिंग चोली और सीक्विन वर्क वाले पीच कलर के शीयर दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था।

ADVT.
ADVT.

हल्दी सेरेमनी में श्रेनु और अक्षय की ग्रैंड एंट्री, सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको श्रेनु पारिख का वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां