दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे-बहू प्रियांक शर्मा और शाजा मोरानी ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया है। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के मौसेरे भाई व एक्टर प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) और पत्नी शाजा मोरानी ने अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी का स्वागत किया है। इसके साथ ही प्रदीप शर्मा उर्फ 'टूटू' और पद्मिनी कोल्हापुरे शर्मा व करीम मोरानी और जारा मोरानी ग्रैंड पैरेंट्स बन गए हैं।
बता दें कि फरवरी 2021 में प्रियांक और शाजा ने कोर्ट मैरिज की थी और बाद में अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। फिर मार्च 2021 में प्रियांक और शाजा ने मालदीव में पारंपरिक तरीके से शादी रचाई थी। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अब कपल ने साथ में एक बेटी का स्वागत किया है।
पद्मिनी कोल्हापुरे ने भागकर की थी शादी, पूनम ढिल्लों ने किया था ज्वेलरी और कपड़ों का इंतजाम। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
जनवरी 2024 में प्रियांक शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी पत्नी शाज़ा मोरानी के लिए आयोजित गोद भराई समारोह की कई तस्वीरें साझा की थीं। यह पहला पोस्ट भी था, जिसके साथ प्रियांक ने पूरी दुनिया को अपनी और शाज़ा की 'गुड न्यूज़' भी बताई थी। समारोह के लिए पद्मिनी के बेटे और बहू उनके साथ पिंक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए थे। होने वाली मां को स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ साटन साड़ी में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियांक ने लिखा था, "टी-2 फॉर बेबी टी फैम #मराठी वाइब।"
प्रियांक और शाज़ा की गोद भराई समारोह में उनकी कजिन बहन और मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी शामिल हुई थीं। प्रियांक द्वारा साझा की गई कई तस्वीरों में हम श्रद्धा को पूरी फैमिली के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। समारोह के लिए श्रद्धा ने लाइम येलो कलर की अनारकली ड्रेस पहनी थी, जिस पर गोल्डन जरी वर्क किया गया था। उन्होंने अपने लुक को एक शीयर दुपट्टे, एक सिंपल हेयरस्टाइल और एक महाराष्ट्रीयन नथ व झुमके के साथ मिनिमल रखा था। इसके अलावा, हल्के मेकअप ने श्रद्धा के मराठी लुक में चार-चांद लगा दिए थे।
प्रियांक शर्मा और शाज़ा मोरानी की वेडिंग फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम भी प्रियांक और शाजा को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।