टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाल ही में, अपने पति राहुल के साथ वीडियो कॉल के जरिए बात की है। इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में 'प्रीता' का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) 16 नवंबर 2021 को नेवी ऑफिसर राहुल नागल (Rahul Nagal) के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के बाद दोनों अपने-अपने काम में पर वापस चले गए थे। हालांकि, बीते दिनों श्रद्धा अपने पति राहुल के साथ हनीमून पर गई थीं। अब वह मुंबई वापस आ गई हैं। इस बीच हाल ही में, वह पति राहुल के साथ वीडियो कॉल के जरिए जुड़ीं। आइए आपको इसकी एक झलक दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन के बर्थडे पर एक्स वाइफ सुजैन खान ने शेयर किया वीडियो, कहा- 'आप कमाल के डैड हैं')
पहले तो ये जान लीजिए कि, बीते दिन श्रद्धा आर्या ने अपने पति राहुल नागल के नाम से एक फेक सोशल मीडिया अकाउंट को देखने के बाद अपने फैंस को अलर्ट किया था। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पति के नाम पर बनी फेक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लोगों को बताया था कि, उनके पति इंस्टाग्राम पर नहीं हैं। फोटो शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा था, 'प्लीज इस बात को फैलाओ। जो भी इस शख्स को मेरा पति समझकर फॉलो कर रहा है, तुरंत अनफॉलो कर दे। यह कोई और है, जो मेरे पति का बहरूपिया बनकर यहां है। मेरे पति न तो इंस्टाग्राम पर हैं और न ही किसी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर।'
(ये भी पढ़ें- हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड ने सलमान खान के साथ डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी)
अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस की अपने पति से वीडियो कॉल की एक झलक। दरअसल, 10 जनवरी 2022 को श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पति राहुल के साथ वीडियो कॉल की एक झलक शेयर की है। फोटो पर एक्ट्रेस ने 'दिल' बनाया हुआ है। वीडियो कॉल में राहुल ब्लैक गॉगल्स लगाए हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि, श्रद्धा आर्या कुछ हफ्ते पहले ही पति राहुल नागल के साथ मालदीव वेकेशन पर गई थीं। वहां से उन्होंने साथ में ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थीं। 5 जनवरी 2022 को श्रद्धा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने हनीमून का एक वीडियो क्लिप शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मालदीव में अपने पति के साथ बिताए गए प्यार भरे पलों को संजोया था। श्रद्धा इस क्लिप में राहुल के साथ मिलकर खूब मस्ती करती नजर आ रही थीं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "क्या हम अच्छे समय में वापस जा सकते हैं ?! #Us #SkipToTheGoodPart #SAN।"
(ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा की बेटी अनायरा, मीका सिंह से पहली बार मिलने पर लगी थी रोने, कॉमेडियन ने बताई वजह)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, श्रद्धा आर्या अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बेहद अच्छे से मैनेज करना जानती हैं। तो इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।