हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपनी शादी के करीब 6 महीने बाद पति राहुल नागल के नाम का टैटू बनवाया है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।
टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने नेवी ऑफिसर राहुल नागल को एक साल तक सीक्रेट डेटिंग करने के बाद 16 नवंबर 2021 को अचानक शादी करके अपने लाखों फैंस को हैरान कर दिया था। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस और उनके पति अपने अपने वर्क के चलते लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रह रहे हैं, लेकिन दोनों के बीच अटूट प्रेम है। हाल ही में, इसकी एक झलक देखने को मिली है। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने पहले फादर्स-डे पर शेयर की बेटे नील और पति गौतम की क्यूट तस्वीर)
दरअसल, 20 जून 2022 को श्रद्धा आर्या ने अपने पति राहुल नागल के नाम का टैटू बनवाया, इसकी एक झलक उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की है। टैटू में उन्होंने अपनी फिंगर पर राहुल के नाम के पहले अक्षर 'R' को बनवाया है। ये देखने में बेहद प्यारा लग रहा है। यहां देखें इसकी तस्वीर।
(ये भी पढ़ें- सनी लियोनी ने फादर्स-डे पर शेयर की फैमिली फोटो, नोट लिखकर पति डेनियल को बोलीं- 'थैंक्यू')
इसके पहले, 6 जून 2022 को श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें वह अपने पति राहुल के साथ कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज दे रही थीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''पास और दूर, एक साथ करीब।''
श्रद्धा आर्या एक टीवी एक्ट्रेस होने के नाते मुंबई में रहती हैं, वहीं उनके पति देश की सेवा के लिए उनसे दूर रहते हैं। हालांकि, वह समय-समय पर साथ आते रहते हैं। कुछ दिनों पहले, श्रद्धा ने एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बारे में बात की थी। श्रद्धा आर्या ने कहा था, ‘दूरी दिल को मनमोहक बना देती है।” श्रद्धा आर्या ने अपनी शादी के बाद की जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा था, “शादी के बाद का जीवन अब तक बहुत अच्छा रहा। यह बहुत अच्छा एहसास है। अपने जीवन में एक विशेष व्यक्ति का होना हमेशा एक बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है, जो बहुत देखभाल और प्यार करने वाला होता है।”
(ये भी पढ़ें- क्या जैस्मिन भसीन-अली गोनी कर रहे हैं शादी? अभिनेत्री ने शादी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, श्रद्धा आर्या अपने लविंग हसबैंड को बेहद प्यार करती हैं। तो आपको उनका टैटू कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।