हाल ही में, एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या शादी के बाद अपनी पहली होली की प्लानिंग के बारे में बात की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
टीवी शो 'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपने सपनों के राजकुमार व नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ 16 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के बाद जहां एक्ट्रेस अपनी शूटिंग के लिए मुंबई चली गईं, वहीं उनके पति भी ड्यूटी पर वापस चले गए थे। हालांकि, कुछ दिनों पहले दोनों अपने हनीमून के लिए साथ आए थे।
अब श्रद्धा आर्या की शादी के बाद यह पहली होली है, ऐसे में एक्ट्रेस इस साल दिल्ली में अपने ससुराल वालों के साथ त्योहार मनाने के लिए उत्साहित हैं। हाल ही में, उन्होंने इस बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी ने बताया कैसा था पति संदीप का रिएक्शन, जब डॉक्टरों ने दी थी 'बेटी' होने की खुशखबरी)
दरअसल, 'ई-टाइम्स' के साथ बातचीत में श्रद्धा आर्या ने कहा कि, "मैं वास्तव में अपने ससुराल वालों के साथ होली बिताने के लिए उत्सुक हूं। मेरे पति राहुल कभी भी पर्व पर घर नहीं आते हैं, लेकिन मुझे खुशी है कि, वह इस बार त्योहार के लिए एक अपवाद बना सकते हैं, कुछ दिन की छुट्टी ले सकते हैं और हमारे साथ होली मना सकते हैं।। यह हमारी पहली होली है और मैं उत्साहित और खुश हूं कि, हम इसे दिल्ली में एक साथ मनाएंगे।"
गुझिया, ठंडाई, जलेबी, चाट, रबड़ी, कचौरी होली के कई लोकप्रिय व्यंजन हैं और श्रद्धा इन स्वादिष्ट होली स्पेशलिटीज का आनंद लेने के लिए उत्साहित हैं। वह कहती हैं, "मेरी सास प्यार और स्नेह से पकाए जाने वाले सभी स्वादिष्ट व्यंजनों को खाने और खिलाने की योजना बना रही हैं।" अपनी योजनाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "मैं रंगों के साथ एक भावुक होली खेलना और अपने पति व पूरे परिवार पर पानी छिड़कना पसंद करूंगी, जब तक कि हम दिन के अंत तक अजीब एलियंस की तरह न दिखें।"
(ये भी पढ़ें- श्वेता बच्चन की बर्थडे पार्टी में अभिषेक-ऐश्वर्या-आराध्या नहीं हुए शामिल, वेकेशन के लिए हुए रवाना)
त्योहार के दौरान सादे सफेद कपड़े पहनने वाले ज्यादातर लोगों के विपरीत श्रद्धा ने एक सुंदर नई ड्रेस पहनने की योजना बनाई है। इस बारे में वह कहती हैं, "यह एक विशेष त्योहार है और मैंने दर्जनों चूड़ियों और एक जोड़ी अच्छे झुमके के साथ एक अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया सफेद और सुनहरा ड्रेस चुना है। मैं उत्साहित हूं और दिल्ली में होली का इंतजार कर रही हूं। उम्मीद है, मैं जल्द ही अपनी शूटिंग खत्म करके त्योहार मनाने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो जाऊंगी।"
याद दिला दें कि, अपनी शादी में श्रद्धा आर्या ने मैरून कलर का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। वहीं, उनके पति राहुल आइवरी कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
शादी के करीब एक महीने बाद श्रद्धा आर्या और राहुल नागल हनीमून वेकेशन के लिए मालदीव गए थे। 5 जनवरी 2022 को श्रद्धा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने हनीमून का एक वीडियो क्लिप शेयर किया था, जिसमें मालदीव में पति के साथ बिताए गए उनके प्यार भरे पलों को दिखाया गया था। श्रद्धा इस क्लिप में राहुल के साथ मिलकर खूब मस्ती करती नजर आ रही थीं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "क्या हम अच्छे समय में वापस जा सकते हैं ?! #Us #SkipToTheGoodPart #SAN @hideawaybeachmaldives।"
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने 34,000 रुपए की मोनोकिनी में मालदीव से बेटे जहांगीर के साथ शेयर की क्यूट फोटो)
फिलहाल, हमें श्रद्धा आर्या और राहुल नागल की पहली होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।