'ससुराल सिमर का' फेम एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन स्ट्रोक हो गया गया है। एक्टर ने फैंस से अपने पिता के लिए दुआ मांगी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
आमतौर पर ‘बिग बॉस 12’ की विनर व सीरियल ‘ससुराल सिमर का 2’ फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और उनके पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) हैप्पी फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन, 25 जुलाई 2021 को कपल ने एक चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए बताया कि, शोएब के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहले ये जान लीजिए कि, शोएब और दीपिका की मुलाकात पहली बार सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में दोनों ऑनस्क्रीन पति-पत्नी का किरदार निभा रहे थे। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। कुछ समय बाद दोनों ने 22 फरवरी 2018 को इस्लामिक रीति-रिवाज़ से एक-दूसरे संग शादी रचा ली। जहां ये दीपिका की दूसरी शादी है, तो वहीं शोएब की ये पहली शादी है। शोएब से पहले दीपिका ने साल 2013 में रौनक मेहता नाम के व्यक्ति से शादी की थी। हालांकि, शादी के दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।
(ये भी पढ़ें: क्या दोबारा प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय बच्चन? लेटेस्ट फोटोज ने मचाई सनसनी, फैंस लगा रहे कयास)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट। दरअसल, शोएब इब्राहिम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा है, “एक बार फिर आपकी दुआओं और ताकत की जरूरत है !! पापा को आज सुबह ब्रेन स्ट्रोक आया है और अभी वो ICU में हैं !! कृपया आप सब दुआ कीजियेगा कि, अल्लाह उन्हें ठीक कर दें।" दीपिका कक्कड़ ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस नोट को रीपोस्ट की है। यहां देखें पोस्ट।
गौरतलब है कि, इसी साल फरवरी में शोएब ने अपने फैंस से अपने पिता के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया था, क्योंकि उनकी सर्जरी हुई थी। हालांकि कुछ दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रहने के बाद वह स्वस्थ होकर घर वापस आ गए थे। इस बीच एक बार फिर उन्हें किसी दिक्कत की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा है। फरवरी 2021 में शोएब ने पहली बार अपने फैंस और शुभचिंतकों से अपने पिता के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था, उस समय वह लगातार अपने पिता की हेल्थ अपडेट साझा करते रहते थे और फैंस को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देते रहे थे। उस समय पोस्ट की गई एक इंस्टाग्राम स्टोरी में अभिनेता ने साझा किया था, “धन्यवाद आप सब को, पापा के लिए इतनी सारी दुआओं के लिए और इतना प्यार देने के लिए। पापा की आज सर्जरी थी, और अल्हम्दुलिल्लाह वो अब ठीक हैं, अंडर ऑब्जर्वेशन हैं, इंशाअल्लाह दो दिन में चलने भी लगेंगे। आप सब की दुआओं का बहुत-बहुत शुक्रिया।"
(ये भी पढ़ें: राहुल वैद्य-दिशा परमार ने दोस्तों संग की पार्टी, फोटो में वाइफ को किस करते दिखे सिंगर)
24 जून 2021 को शोएब इब्राहिम ने अपनी मां और पापा की मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इस खास मौके की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की थीं। इन फोटोज में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शोएब उन पर फूल बरसा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा था, "अल्लाह आप दोनों को ऐसे ही हमेशा खुश रखे, सलामत रखे।"
फिलहाल, हम भी दुआ करते हैं कि, एक्टर के पिता जल्द स्वस्थ होकर घर वापस लौटें।