श्लोका मेहता ने 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल' सेंटर में 'मम्मा मिया' म्यूजिकल इवेंट के लिए बो एम्बेलिश्मेंट के साथ एक व्हाइट कलर की बेहद महंगी ड्रेस पहनी थी। आइए आपको दिखाते हैं।
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने अपनी हालिया उपस्थिति से सभी को सरप्राइज कर दिया। उनको 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में 'मम्मा मिया म्यूजिकल शो' के लिए एक खूबसूरत आउटफिट में देखा गया। बता दें कि दिसंबर 2020 में बेटे पृथ्वी का स्वागत करने के दो साल बाद श्लोका ने मई 2023 में अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटी वेदा को जन्म दिया था। हालांकि, वह कुछ ही महीनों में वापस फिट हो गई हैं।
नीता अंबानी ने दुनिया भर से आर्ट्स को भारत में लाने के लिए 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' खोला और उनका सपना भारत में बैक-टू-बैक हिट म्यूजिक इवेंट्स के आने के साथ सच हो रहा है। 'मम्मा मिया म्यूजिकल शो' के पहले दिन के भव्य उद्घाटन के लिए नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता ग्रेटा कॉन्स्टेंटाइन की व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इस महंगी ड्रेस को डायमंड हूप इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
खुले बालों, सॉफ्ट मेकअप और रेड टोन लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था। वह अपनी मां मोना मेहता के साथ इवेंट वेन्यू पर पहुंचीं। कुछ रिसर्च करने के बाद हमारी नजर श्लोका की महंगी ड्रेस पर पड़ी, जिसकी कीमत 1,493.75 अमेरिकी डॉलर यानी 1,24,499 रुपए है।
बता दें कि 'मम्मा मिया' लंदन के वेस्ट एंड में सबसे लंबे समय तक चलने वाला म्यूजिकल शो है। यह एक सिंगल मॉम डोना और उनकी जल्द ही दुल्हन बनने वाली बेटी सोफी की कहानी बताती है, जो नहीं जानती कि तीन पुरुषों में से कौन उसका पिता है। यह दिल छू लेने वाली कहानी फेमस स्वीडिश बैंड एबीबीए के सदाबहार हिट्स से जुड़ी है।
Shloka Mehta के 451 करोड़ के हार में हुए बदलाव, जानें 91 हीरों वाले नेकलेस की खासियत
आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी ने भी अपनी सबसे अच्छी दोस्त से ननद बनीं ईशा अंबानी की जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी में अपनी उपस्थिति से हमें सरप्राइज कर दिया था। श्लोका ने एक मोनोक्रोम गिंगम-प्रिंटेड मिडी ड्रेस पहनी थी और उन्होंने अपने लुक को हाफ-अप हेयरस्टाइल और एक मैचिंग रिबन के साथ स्टाइल किया था, जिसने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। उनके बेटे पृथ्वी ने चेकदार शर्ट और डेनिम बिब पैंट पहन रखी थी। हालांकि, छोटी वेदा बिब पैंट में बहुत सुंदर लग रही थीं, क्योंकि श्लोका ने उसे अपनी बाहों में पकड़ रखा था।
श्लोका मेहता ने बेटे पृथ्वी के बर्थडे बैश में कैरी किया था 34.5 लाख रुपए का 'Hermes' बैग। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, श्लोका के लेटेस्ट अपीयरेंस के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।