उद्योगपति अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में बॉलीवुड नाइट के लिए श्लोका मेहता ने कस्टम बेज कलर के मनीष मल्होत्रा 3डी लहंगे में अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा। आइए दिखाते हैं।
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) को उनके सरल स्वभाव और अपने परिवार के प्रति प्यार के लिए बेहद पसंद किया जाता है। वह आकाश अंबानी की एक लविंग वाइफ और दो बच्चों पृथ्वी व वेदा की एक प्यारी मां हैं। हालांकि, श्लोका का फैशन गेम कभी भी पीछे नहीं रहता। हर पब्लिक अपीयरेंस में श्लोका अपने लुक से लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आती हैं। अब, जब उनके देवर अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में बॉलीवुड नाइट के लिए उनका लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है, तो यह वाकई देखने लायक है।
नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह के दूसरे दिन के कार्यक्रम के लिए मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से बेज कलर का कस्टम लहंगा चुना। उनके लहंगे में फ्लोरल-पैटर्न वाले बाहरी हिस्से के नीचे एक यूनिक शिमरी स्कर्ट थी। पूरा लहंगा 3D इफेक्ट दे रहा था। इसके साथ ही उन्होंने फुल स्लीव्स व हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ऑफ-शोल्डर ब्लाउज चुना था।
इसके अलावा, फ्लोरल शेप डायमंड स्टडेड नेकलेस के साथ मैचिंग इयररिंग्स, चूड़ियां और मांग टीका श्लोका के लुक को निखार रहे थे। उन्होंने ब्राउन कलर की स्मोकी आईज व आईलाइनर के पतले स्ट्रोक्स के साथ हाईलाइटेड एंड ब्लश्ड चीक्स और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपना लुक पूरा किया था। पोनीटेल हेयरडू ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।
इससे पहले, हमने श्लोका मेहता की उनके एक दोस्त की शादी की एक शानदार तस्वीर देखी थी। इसके लिए, उन्होंने मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के स्टोर से रेड कलर का लहंगा चुना था। श्लोका के पूरे आउटफिट में फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली जॉर्जेट स्कर्ट, मैचिंग केप, व्हाइट कलर की चोली और बॉर्डर के पास गोटा वर्क वाला दुपट्टा शामिल था। श्लोका का आउटफिट वाकई हर लिहाज से शानदार था। उन्होंने अपने लुक को कुंदन ज्वेलरी, सटल मेकअप और पोनीटेल हेयरस्टाइल से पूरा किया था।
Nita Ambani ने Isha के साथ 'रघुकुल रीत' गाने पर किया डांस, Mukesh Ambani संग दी रोमांटिक परफॉर्मेंस। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
श्लोका अपने फैशन से हमें चौंका देने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। ऐसे में श्लोका ने खंडाला में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'लगन लखवानु' के लिए अपने लुक से हमें सरप्राइज कर दिया था। उन्होंने अनामिका खन्ना के कलेक्शन से गोल्डन कलर का लहंगा चुना था। इसमें हर तरफ कढ़ाईदार नक्सी का वर्क था, साथ ही येलो एंड ऑरेंज पैनलवर्क को जटिल ज़री और फ्लोरल मोटिफ्स से सजाया गया था।
श्लोका ने अपने लहंगे को प्लंजिंग नेकलाइन वाली मैचिंग चोली और लाइट पिंक कलर के दुपट्टे के साथ टीमअप किया था। पन्ना, मैचिंग इयररिंग्स, मैचिंग रिंग और कड़े से सजे एक स्टेटमेंट डायमंड नेकपीस के साथ-साथ उनका डेवी मेकअप और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे।
Radhika Merchant ने Anant संग रोमांटिक गाने पर किया डांस, MM के ऑफ-शोल्डर गाउन में दिखीं स्टनिंग। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
श्लोका हमेशा अपने वॉर्डरोब चॉइस से हमें प्रभावित करती हैं। कोकिलाबेन अंबानी के 90वें जन्मदिन के मौके पर श्लोका ने अपनी सुंदरता से हमें सरप्राइज कर दिया था। पार्टी के लिए उन्होंने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से डुअल-टोन पिंक साड़ी चुनी थी। साड़ी में मैचिंग कलर के स्लीक फ्लोरल प्रिंट और लैसी स्कैलप बॉर्डर थे। उन्होंने अपनी साड़ी को पिंक बेल-स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ जोड़ा था, जिसमें नेकलाइन के पास पर्ल एम्बेलिश्मेंट भी थी। यूनिक डायमंड इयररिंग्स और मेकअप के हल्के टच ने श्लोका के लुक को पूरा किया था।
Radhika Merchant ने प्री-वेडिंग में पहना चिकनकारी 'घाघरा', Shloka Mehta 'वैलेंटिनो' गाउन में आईं नजर। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, श्लोका का लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।