Shloka Mehta बेटी की डिलीवरी के बाद बहन Diya के बेटे के मुंडन में हुईं शामिल, दिखीं बेहद खूबसूरत

बिजनेसमैन आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अपनी बहन दीया मेहता के बेटे रहम के मुंडन समारोह में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jul 11, 2023 | 21:06:24 IST

अपनी बेटी की डिलीवरी के बाद अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की पहली उपस्थिति ने सभी को हैरान कर दिया। दो बच्चों की खूबसूरत मां अपनी बहन दीया मेहता जटिया के बेटे रहम के मुंडन समारोह के लिए येलो कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। श्लोका फिर से फिट हो गई हैं और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपनी बच्ची वेदा के जन्म के दो महीने से भी कम समय में अपनी प्रेग्नेंसी वेट को कम कर लिया है।

ADVT
ADVT

आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता बेटी वेदा की डिलीवरी के बाद हुईं फिट

11 जुलाई 2023 को श्लोका मेहता की बहन दीया मेहता जटिया ने अपने एक साल के बेटे 'रहम' के मुंडन समारोह की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दूसरी बार मां बनीं श्लोका येलो कलर की शीयर साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे कैप स्लीव्स वाले सिल्वर सीक्विन ब्लाउज के साथ पेयर किया था। श्लोका ने नो-मेकअप लुक चुना था और उनके बाल पीछे की ओर आधे बंधे हुए थे।

एक अन्य तस्वीर में श्लोका और उनकी बहन दीया अपनी मां को कसकर गले लगाते नजर आ रही हैं। हमें श्लोका की बहन दीया का उनके बेटे के मुंडन समारोह से लुक बहुत पसंद आया। उन्होंने एक गुजराती-प्रिंटेड साड़ी चुनी थी, जिसे उन्होंने टैसल्ड केप-स्टाइल ब्लाउज के साथ जोड़ा था।

ADVT.
ADVT.

जब अंबानी परिवार ने की थी श्लोका और आकाश की बेटी के आगमन की घोषणा

श्लोका और आकाश, जो बेटे पृथ्वी के माता-पिता हैं, उन्होंने 31 मई 2023 को एक बच्ची का स्वागत किया था। जन्म के कुछ हफ्ते बाद अंबानी फैमिली ने बेटी के नाम की घोषणा की थी। परिवार ने एक बयान साझा किया था और बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'वेदा' रखा है। इस सुंदर अनाउंसमेंट का एक और मुख्य आकर्षण यह था कि यह उनके बड़े भाई पृथ्वी थे, जिन्होंने अपनी बहन के नाम की घोषणा की थी।

ADVT.
ADVT.

जब 'NMACC' के लॉन्च पर श्लोका मेहता ने पहली बार फ्लॉन्ट किया था अपना बेबी बंप 

'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के लॉन्च के पहले दिन आकाश और श्लोका एक साथ पहुंचे थे और कैमरे के सामने पोज दिए थे। यह पहली बार था, जब श्लोका ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने 'नीता मुकेश अंबानी के सांस्कृतिक केंद्र 'का शुभारंभ करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने हेयरलूम साड़ी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।

इस कार्यक्रम में श्लोका येलो कलर की विंटेज साड़ी में सुंदर लग रही थीं, जो कि खूबसूरत वार्डरोब की विरासत है। उन्होंने इसे कॉन्ट्रास्टिंग सिल्क दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था और इसे शॉल की तरह ओढ़ा हुआ था। उनके लुक को डायमंड डैंगलर्स और मांग टीका से निखारा गया था। दूसरी ओर, आकाश ने हरे रंग का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना था।

श्लोका मेहता की बहन दीया का वेडिंग एलबम, ईशा अंबानी संग ट्विनिंग करती दिखी थीं दोनों बहनें। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ADVT.
ADVT.

फिलहाल, हमें अपने भांजे के मुंडन समारोह में श्लोका का लुक बहुत पसंद आया। तो आपको उनका लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां