हाल ही में, जब श्लोका मेहता और ईशा अंबानी ने अनंत अंबानी को 'दूल्हे राजा' के लुक में देखा, तो उन्होंने क्यूट प्रतिक्रिया दी। आइए आपको दिखाते हैं।
आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब अनंत अंबानी (Anant Ambani) अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं। आज यानी 12 जुलाई 2024 को अंबानी परिवार द्वारा आयोजित इस समारोह में दुनियाभर के मशहूर लोगों ने शिरकत की है। जहां सभी की निगाहें दुल्हन राधिका की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, इस बीच बड़ी बहू श्लोका मेहता अपने देवर अनंत को दूल्हे राजा के लुक में देखकर हैरान रह गईं। अनंत की बड़ी बहन ईशा अंबानी ने भी उन्हें दूल्हे के लुक में देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
अनंत ने अपनी शादी के दिन मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला के कलेक्शन से ऑरेंज कलर की एक खूबसूरत शेरवानी पहनी। उनकी शेरवानी पर हाथी की आकृति भी थी, जो अनंत के गणपति बप्पा के प्रति असीम प्रेम को दर्शाता है। जैसे ही अनंत अपनी लग्जीरियस कार में वेन्यू पर पहुंचे, ईशा, आकाश और श्लोका ने उनका स्वागत किया। श्लोका ने अपने देवर का हाथ थामकर उन्हें हैरानी से देखा। उन्होंने अपनी एक साल की बेटी वेदा को भी गोद में लिया हुआ था।
हालांकि, यह ईशा ही थीं, जिन्होंने अपने छोटे भाई अनंत के गालों को खुशी से खींचा, जब उन्होंने उन्हें पहली बार दूल्हे के लुक में देखा। वह घंटी बजाकर उनकी नजर को उतारती हुई दिखीं और यह भाई-बहन की जोड़ी के बीच साझा किया गया एक प्यारा सा पल था।
Isha Ambani ने भाई Anant की शादी में लहंगे के साथ पहना बड़ा डायमंड नेकलेस, बारात में जमकर किया डांस। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए नीता अंबानी ने मशहूर डिज़ाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला का लहंगा चुना। यह आउटफिट विंटेज ब्रोन्ज, पिंक एंड पिस्ता ग्रीन कलर के टोन में रेशमी घाघरा के साथ कस्टम-मेड थी। उन्होंने इसे जाली ब्लाउज के साथ पहना था, जो नक्शी और सिंपल गोल्ड से बना था और इसमें सिल्वर जरदोजी का वर्क हुआ था, जिसे स्वारोवस्की क्रिस्टल के साथ शानदार ढंग से तैयार किया गया था।
Veda Ambani ने 'चाचू' Anant Ambani की शादी में 'दादी' Nita संग की ट्विनिंग, घाघरे में दिखीं क्यूट। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अंबानी परिवार के पुरुष दोपहर में अपने घर से वेडिंग वेन्यू के लिए निकलते देखे गए। हालांकि, हमें उनके चेहरे की कोई स्पष्ट झलक नहीं मिली, लेकिन हम कारों को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं, जिन्हें फूलों की चादर से सजाया गया था, जो उनकी बहू रानी राधिका को घर लाने के लिए तैयार थी। हम अंबानी के निवास 'एंटीलिया' की सुंदर फूलों की सजावट भी देख सकते थे।
फिलहाल, अनंत के ग्रूम लुक के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।