श्लोका मेहता ने अपनी बेटी वेदा के पहले बर्थडे पर एक को-ऑर्ड सेट में बॉस लेडी वाइब्स बिखेरी थी। स्टाइलिश जैकेट ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। आइए दिखाते हैं।
अंबानी खानदान की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) अपने फैशन चॉइसेस से लोगों को प्रभावित करने में कभी फेल नहीं होती हैं। यह 2019 की बात है, जब आकाश अंबानी ने अपनी गर्लफ्रेंड श्लोका से शादी की थी। 2021 में वे अपने बेटे पृथ्वी के आगमन के साथ पहली बार माता-पिता बने और फिर 2023 में बेटी वेदा के जन्म के बाद उनका परिवार पूरा हुआ।
श्लोका न केवल एक प्यारी मां हैं, बल्कि फैशन पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और उन्होंने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से इसे अक्सर साबित भी किया है। अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान भी इसकी झलक देखने को मिली। 31 मई 2024 को आकाश और श्लोका की बेटी वेदा एक साल की हो गईं और इसका जश्न एक शानदार क्रूज पर मनाया गया। अब, हमें उस दिन के लिए वेदा की मां के लुक की झलक मिली है।
हाल ही में, दीया मेहता जटिया ने क्रूज पार्टी से श्लोका मेहता के लुक को दिखाने वाली तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। अंबानी पेज के अनुसार, यह लुक वेदा की पहली बर्थडे पार्टी का था। श्लोका के लुक की बात करें, तो उन्होंने व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट में एक राउंड नेक वाले टॉप और शॉर्ट्स के साथ बॉस लेडी वाइब्स बिखेरी थी। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट-ब्लू कलर की स्ट्राइप्ड जैकेट के साथ कंप्लीट किया था, जिस पर गोल्डन कलर का वर्क किया गया था।
श्लोका ने बेज कलर की टाई-अप हील्स पहनी थीं। उन्होंने अपना मेकअप बिल्कुल परफेक्ट रखा था और व्हाइट रिबन से सजी मिडिल-पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को फाइनल किया था। डायमंड स्टड इयररिंग्स और क्लासी रिस्ट वॉच ने उनके लुक को और भी बेहतरीन बना दिया था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
श्लोका मेहता की खूबसूरती और ग्रेस ने हमेशा सभी को सरप्राइज किया है। 'ला डोल्से वीटा' इवेंट में श्लोका मेहता ने दो फ्लोई गाउन पहनने का फैसला किया था। उनका एक गाउन सॉफ्ट कलर का था और उस पर हर जगह प्रिंट थे। बता दें कि यह गाउन 'गिआम्बतिस्ता वैली' ब्रांड का था और इसकी कीमत 3,745 डॉलर यानी 3,12,877 रुपए है। दूसरा गाउन येलो कलर का था और उस पर हर जगह फ्लोरल प्रिंट थे। यह हाई-लो गाउन कैरोलिना हेरेरा ब्रांड का था और इसकी कीमत 8,60,113 रुपए है।
Shloka Mehta ने देवर की प्री-वेडिंग में मरमेड गाउन के साथ पहनी 6 करोड़ की इयररिंग्स, जानें खासियत
फिलहाल, श्लोका वाकई एक रियल फैशनिस्टा हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।