Shloka ने पेप्लम टॉप में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, स्टेडियम में 'पोते' पृथ्वी को संभालती दिखीं नीता

हाल ही में, बिजनेसमैन आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता को आईपीएल टीम 'मुंबई इंडियंस' के प्रैक्टिस मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में स्पॉट किया गया, जहां वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।

By Pooja Shripal Last Updated: May 1, 2023 | 10:10:15 IST

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी दूसरी बार पिता बनने के लिए तैयार हैं। उनकी पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) अपने दूसरे बेबी की उम्मीद कर रही हैं। हाल ही में, उन्हें 'इंडियन प्रीमियर लीग' (IPL) के एक प्रैक्टिस मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में देखा गया, जहां वह कैजुअल लुक में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।

ADVT
ADVT

व्हाइट पेप्लम टॉप में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं श्लोका मेहता

खूबसूरत श्लोका मेहता एक रियल फैशनिस्टा हैं, जो अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान शानदार मैटरनिटी फैशन गोल्स दे रही हैं। 30 अप्रैल 2023 को उन्हें अपनी सासू मां नीता अंबानी की 'आईपीएल' टीम 'मुंबई इंडियंस' के एक प्रैक्टिस मैच के दौरान 'वानखेड़े स्टेडियम' में देखा गया, जहां वह सिंपल और कंफर्टेबल लुक में नजर आईं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने ऑरेंज कलर की कंफर्टेबल पैंट के साथ एक सफेद पेप्लम टॉप पेयर किया था। अपने लुक को बिना मेकअप, खुले बालों और ऑरेंज कलर की सैंडल के साथ कंप्लीट करते हुए श्लोका बेहद प्यारी लग रही थीं। हालांकि, यह उनका प्रेग्नेंसी ग्लो था, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी में चार-चांद लगा रहा था। 

ADVT.
ADVT.

पोते पृथ्वी अंबानी की देखभाल करती दिखीं नीता अंबानी

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी अपनी दादी नीता अंबानी की आंखों का तारा हैं, जिसका सबूत अक्सर मिल ही जाता है। पृथ्वी को भी प्रैक्टिस मैच के दौरान अपने पैरेंट्स के साथ स्टेडियम में देखा गया, जहां वह इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आए। हालांकि, यह उनकी दादी नीता थीं, जो लगातार उन्हें संभालती हुई नजर आईं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नीता अपने पोते का हाथ पकड़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन पृथ्वी हैं कि वह उन्हें अपना हाथ पकड़ने ही नहीं दे रहे हैं। 

आउटिंग के लिए नीता अंबानी के लुक की बात करें, तो वह पिंक कलर के सूती सलवार-सूट में हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, आकाश ने सफेद पैंट के साथ लाल रंग की टी-शर्ट पहनी थी और उनके बेटे पृथ्वी डेनिम पैंट के साथ धारीदार टी-शर्ट में क्यूट लग रहे थे।

ADVT.
ADVT.

जब श्लोका मेहता ने पहनी 24 हजार की मिनी कॉटन ड्रेस

इससे पहले, जब श्लोका को 22 अप्रैल 2023 को 'मुंबई इंडियंस' बनाम 'पंजाब किंग्स' के बीच खेले गए 'आईपीएल' मैच के दौरान देखा गया था, तब वह ब्लू कलर की मिनी ड्रेस में नजर आई थीं। नो मेकअप लुक में अपने प्रेग्नेंसी ग्लो को फ्लॉन्ट करते हुए श्लोका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कुछ रिसर्च करने पर हमें पता चला था कि श्लोका की कॉटन पोपलिन ड्रेस लेबल 'Apiece Apart' से थी और इसकी कीमत 295 अमेरिकी डॉलर यानी 24,202 रुपए थी। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के लिए बता दें कि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी दूसरी बार पैरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। कपल को एक बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी का आशीर्वाद प्राप्त है, जो 10 दिसंबर 2022 को दो साल के हो गए हैं। पृथ्वी के दूसरे बर्थडे की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, श्लोका का लेटेस्ट लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

ADVT.
ADVT.

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां