अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने अपने देवर अनंत अंबानी की कॉकटेल नाइट में एक बेहद महंगी घड़ी पहनी थी। आइए आपको दिखाते हैं।
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं, जो आकाश अंबानी की पत्नी और दो प्यारे बच्चों पृथ्वी और वेदा की प्यारी मां हैं। इसके अलावा, वह एक रियल फैशनिस्टा भी हैं, जो अपने आउटफिट्स और शानदार लुक्स से फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने देवर अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में भी बेस्ट फैशन पेश किया।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की कॉकटेल नाइट के लिए श्लोका मेहता का लुक काफी यूनिक था। उन्होंने इस फंक्शन के लिए ब्रांड 'वैलेंटिनो' का रेड कलर का गाउन पहना था, जिसमें थाई-स्लिट स्कर्ट थी, जिसके निचले हिस्से में सीक्विन्ड वर्क था। उन्होंने इसे एक ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप के साथ पेयर किया था, जिसमें गुलाब की सजावट थी। श्लोका ने अपने लुक को सटल मेकअप और खुले बालों से स्टाइल किया था। इसके अलावा, यह उनकी डायमंड एक्सेसरीज थीं, जिसने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Nita Ambani ने Isha के साथ 'रघुकुल रीत' गाने पर किया डांस, Mukesh Ambani संग दी रोमांटिक परफॉर्मेंस। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
श्लोका ने अपने लुक को एक लेयर्ड डायमंड नेकलेस के साथ-साथ स्टड इयररिंग्स, एक लेयर्ड ब्रेसलेट, एक स्टेटमेंट रिंग और एक घड़ी के साथ कंप्लीट किया था। उनकी घड़ी हीरे की सजावट, एक गोल डायल और एक सिल्वर फिनिशिंग के साथ आई थी। अंबानी फैन पेज के अनुसार, श्लोका के पास आइस-आउट 'पटेक फिलिप नॉटिलस 7118/1450G हाउते जोइलेरी' घड़ी थी। घड़ी का मार्केट प्राइस 4,80,00,000 (INR 4.8 करोड़) रुपए है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन के फंक्शन के लिए श्लोका मेहता ने कस्टम बेज कलर का मनीष मल्होत्रा का लहंगा चुना था। इसमें फ्लोरल-पैटर्न वाले बाहरी हिस्से के नीचे एक शाइनी स्कर्ट थी, जो 3डी इफेक्ट दे रही थी। इसके साथ ही उन्होंने फुल स्लीव्स वाला फ्लोरल कढ़ाई वाला ऑफ-शोल्डर ब्लाउज चुना था।
इसके अलावा, फूलों के आकार का डायमंड स्टडेड हार के साथ मैचिंग इयररिंग्स, चूड़ियां और मांग टीका श्लोका के लुक को निखार रहा था। उन्होंने अपने लुक को ब्राउन कलर की स्मोकी आईज के साथ-साथ हाइलाइटेड और ब्लश्ड चीक्स, न्यूड लिपस्टिक और बड़े करीने से बनाए गए पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया था।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में 'जंगल सफारी' फंक्शन के लिए श्लोका फ्लोरल प्रिंट और स्टोन एम्बेलिश्ड वाले ग्रे कलर के क्रॉप टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका टॉप 'Miu Miu' ब्रांड का था, जिसकी कीमत इंडियन करेंसी के मुताबिक, 3 लाख 71 हजार रुपए थी। उन्होंने इसे उसी लेबल के बेज कलर के गैबार्डिन पैंट के साथ जोड़ा था। वेबसाइट पर पैंट की कीमत 5200 यूरो यानी 5 लाख 45 हजार रुपए है। कुल मिलाकर, श्लोला का यह आउटफिट 9,16,000 रुपए का था।
Radhika Merchant ने प्री-वेडिंग में पहना चिकनकारी 'घाघरा', Shloka Mehta 'वैलेंटिनो' गाउन में आईं नजर। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको श्लोका की घड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।