हाल ही में, हमें बिजनेसमैन आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनकी फैमिली किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। उनके बेटे आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की फिल्मी लव स्टोरी से लेकर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की डेटिंग की खबरों तक, किसी न किसी वजह से अंबानी फैमिली के मेंबर्स लाइमलाइट बटोरने में हमेशा कामयाब रहते हैं। हाल ही में, हमें आकाश अंबानी (Akash Ambani) और उनकी खूबसूरत पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Ambani) की सगाई की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में एक नजर डाल लेते हैं। श्लोका और आकाश बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने अपनी स्कूलिंग भी एक ही स्कूल से की है। इसलिए उनका स्कूल वाला प्यार कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। हालांकि, स्कूल खत्म होने के बाद कुछ समय के लिए दोनों अलग हो गए थे, क्योंकि उन्हें अलग-अलग देश में अपनी डिग्री की पढ़ाई पूरी करनी थी। बहरहाल, विदेश से अपनी उच्च शिक्षा कंप्लीट करके वापस आने के बाद बिना देर किए श्लोका और आकाश ने 9 मार्च 2021 को शादी कर ली थी। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम पृथ्वी है।
(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने शादी के वक्त एक-दूसरे को दिए थे ये वचन, सामने आई फोटो)
अब आपको कपल की थ्रोबैक इंगेजमेंट की झलकियां दिखाते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते समय हमें श्लोका और आकाश की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें व वीडियो मिला है, जिसे उनके एक फैन क्लब के द्वारा शेयर किया गया है।
लुक की बात करें तो, श्लोका बेबी पिंक कलर के पेस्टल लहंगे में दिखाई दे रही हैं, जिस पर येलो फूलों की कढ़ाई की गई है। इस भारी कढ़ाई वाले खूबसूरत लंहगे को देश के सबसे मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। श्लोका ने अपने लुक को डायमंड ज्वैलरी से कंप्लीट किया था और स्मोकी आईशैडो के साथ अपना मेकअप मिनिमल रखा था। वो अपने ओवरऑल लुक में बेहद स्टनिंग दिख रही थीं।
वहीं, आकाश अंबानी ने मरून कलर के बंधगले कुर्ते के साथ सफेद रंग का पायजामा पहना था, जिसे उन्होंने ब्लैक जूतों के साथ पेयर किया था। आकाश अपने लुक से अपनी लेडीलव श्लोका को टक्कर दे रहे थे।
(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी की 4 लग्जरी कारें, करोड़ों में है इनकी कीमत)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की गुजराती स्टाइल इंगेजमेंट का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, श्लोका मंदिर में भगवान से आशीर्वाद लेते हुए अपने ससुर मुकेश के साथ आगे बढ़ती हैं और फिर उनके लविंग हसबैंड आकाश उनके साथ आ जाते हैं। इस दौरान वो अपनी लेडीलव के माथे पर किस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ये देखकर वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगते हैं।
इस गुजराती स्टाइल इंगेजमेंट के लिए श्लोका ने जहां पीले रंग का भारी लहंगा और डायमंड की ज्वैलरी पहनी थी, तो वहीं आकाश लाइट पिंक कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे।
श्लोका अंबानी ने अपनी शादी के लिए डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन में से एक ब्यूटीफुल लहंगा कैरी किया था। इस रेड कलर के लहंगे को उन्होंने लॉन्ग हैवी ग्रीन स्टोन के नेकलेस, हाथों में लाल चूड़ा, कान में इयररिंग्स, और माथापट्टी के साथ पहना था। इस दौरान वो बेहद सुन्दर लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी की समधन मोना मेहता को जानते हैं आप? जानें क्या करती हैं बहू श्लोका मेहता की मां)
फिलहाल, श्लोका मेहता और आकाश अंबानी अपनी सगाई में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वैसे आपको कपल की इंगेजमेंट की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।