यहां हम आपको ‘शिवसेना’ नेता संजय राउत की बेटी पूर्वाशी राउत के यूनिक ब्राइडल लुक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी पारंपरिक था।
भारत में शादियों को एक त्योहार के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस शादी के बाद एक बेटी अपने घर, परिवार और माता-पिता को छोड़कर एक नए घर और परिवार में प्रवेश लेती है। भले ही ये एक भावनात्मक क्षण होता है, लेकिन इस भावनात्मक पल को भी बेहद शान-ओ-शौकत के साथ मनाया जाता है। वेडिंग वेन्यू से लेकर स्वादिष्ट पकवान तक, ये सुनिश्चित किया जाता है कि, सब कुछ परफेक्ट हो।
हालांकि, एक शादी में सबसे ज्यादा ध्यान एक दुल्हन पर दिया जाता है। दुल्हन के लिए अपनी शादी में अपनाया गया ब्राइडल लुक सबसे ज्यादा खास होता है। कई दुल्हनें अपनी शादी के दिन भारी लहंगे पहनती हैं, जबकि कुछ दुल्हनें अपनी परंपराओं से खुद को जुड़ा रखने के लिए पारंपरिक तरीके से सजना पसंद करती हैं। हमारी एक दुल्हन ने अपनी शादी के मौके पर अपनी परंपराओं को अपनाने का फैसला किया था और भारी लहंगा पहनने की बजाय परंपरागत मराठी साड़ी पहनी थी।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना मोटिफ्स कढ़ाई वाला पीच लहंगा, डबल ऑर्गेंजा दुपट्टे ने लुक में लगाए चार-चांद)
मिलिए हमारी दुल्हन पूर्वाशी राउत से, जो ‘शिवसेना’ नेता संजय राउत की बेटी हैं। भव्य दुल्हन ने अपनी पारंपरिक शादी के लिए पीले रंग की खूबसूरत नौवारी साड़ी चुनी थी। उनकी साड़ी में ज़री वर्क के साथ पर्पल रंग का बॉर्डर था। इसे दुल्हन ने पिंक कलर के हैवी एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ टीमअप किया था। उन्होंने अपने लुक को रानी-गुलाबी रंग के दुपट्टे से निखारा था।
दुल्हन ने अपने लुक को गोल्ड चोकर नेकपीस, लंबी नेक चेन, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और पेशवाई नथ से स्टाइल किया था। चमकीले गुलाबी होंठों के साथ सूक्ष्म मेकअप, परफेक्ट लाइन्ड आईज और एक बिंदी ने उनके लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने शाही-नीले रंग का आउटफिट पहना था और नारंगी रंग की पगड़ी में वह एक राजा की तरह लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना सुर्ख लाल रंग का राजस्थानी और मुगल स्टाइल लहंगा, यूनिक शीश पट्टी ने चुराई लाइलमाइट)
अपने प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए दुल्हन ने एक खूबसूरत लाइम-ग्रीन लहंगा पहना था। उनके लहंगे में सिल्वर रंग की खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रायडरी थी। उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी के साथ अपने लुक को आकर्षक रखा था। हालांकि, यह उनका हेयरस्टाइल था, जिसने हमारा दिल जीत लिया था। उन्होंने असली फूलों के साथ हाफ ओपन हेयरस्टाइल से अपने लुक को और निखारा था।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ने लाल 'गोटा पट्टी' लहंगे के साथ पहना डबल दुपट्टा, सॉलिटेयर रिंग ने खींचा ध्यान)
फिलहाल, दुल्हन अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तो आपको उनका ब्राइडल लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।