टीवी एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने हाल ही में, अपने बॉयफ्रेंड हसन सरताज संग शादी कर ली है। आइए आपको उनकी वेडिंग तस्वीरें की दिखाते हैं।
टीवी एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा (Shireen Mirza) अपने जीवन के प्यार हसन सरताज (Hasan Sartaj) के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुकी हैं। 23 अक्टूबर 2021 को शिरीन मिर्जा ने जयपुर में शाही अंदाज में हसन सरताज संग निकाह किया। हाल ही में, उनके निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, शिरीन मिर्जा और हसन सरताज की पहली मुलाकात कोरोना महामारी के दौरान एयरपोर्ट पर हुई थी। हालांकि, उस वक्त वो दोनों एक-दूसरे के लिए अजनबी थे। बाद में दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई। ‘वेलेंटाइन डे’ के मौके पर शिरीन मिर्जा को उनके बॉयफ्रेंड हसन सरताज ने रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था। वहीं, अब दोनों शादी कर अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर चुके हैं।
(ये भी पढ़ें- शिरीन मिर्जा की संगीत सेरेमनी की झलकियां आईं सामने, गोल्डन शरारा में दिखीं अप्सरा)
दरअसल, 23 अक्टूबर 2021 को शिरीन और हसन ने शादी कर ली और उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। खूबसूरत दुल्हन ने लाल कलर का लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन कलर की कढ़ाई की गई थी। अपने लुक को एक्ट्रेस ने डबल दुपट्टे से कंप्लीट किया था। शिरीन ने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी से शाही बनाया था। यहां देखें उनकी शादी की तस्वीरें।
शिरीन मिर्जा की शादी में उनकी को-एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और उनके पति विवेक दहिया ने भी शिरकत की। दिव्यांका ने भी शादी में रेड कलर का लहंगा पहना था। वहीं, विवेक दहिया ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। यही नहीं, एक्टर अली गोनी ने भी शिरीन मिर्जा की शादी को अटेंड किया था।
एक्ट्रेस की शादी की रस्में 21 अक्टूबर 2021 को शुरू हो गई थीं। अपनी मेहंदी के दिन शिरीन ने ग्रीन गाउन के साथ रेड दुपट्टा कैरी किया था।
(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण पत्नी श्वेता को पहले करवा चौथ पर देंगे ये गिफ्ट, कपल ने शेयर की एक्साइटमेंट)
शिरीन मिर्जा ने ने अपनी हल्दी सेरेमनी के मौके पर येलो और व्हाइट कलर का सुंदर लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने फ्लोरल ज्वेलरी पहनी थी। उन्होंने अपनी हल्दी सेरेमनी में काफी मस्ती की थी।
(ये भी पढ़ें- ईशा देओल ने बताया- कैसे उनकी बेटियां राध्या-मिराया अपनी 'नानी' हेमा मालिनी का रखती हैं ख्याल)
दुल्हन ने अपनी संगीत सेरेमनी के लिए गोल्डन कलर का शरारा पहना था, जिसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी की थी। वो काफी सुंदर लग रही थीं।
फिलहाल, शिरीन मिर्जा और हसन सरताज को हम शादी की बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।