शिल्पा शेट्टी ने मां सुनंदा के जन्मदिन पर शेयर किया यादों से भरा वीडियो, राज कुंद्रा ने भी दी बधाई

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी मां सुनंदा शेट्टी के 72वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jun 20, 2021 | 10:18:02 IST

एक बेटी के लिए उसकी मां बेस्ट फ्रेंड से लेकर टीचर तक सबकुछ होती है। बेटी अपनी मां से ​ही अपने हर सुख-दुख को साझा करती है। मां-बेटी का ऐसा ही रिश्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनकी मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) के बीच भी है। शिल्पा अक्सर अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। आज यानी 20 जून 2021 को सुनंदा अपना 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी मां सुनंदा से जुड़ा एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जिसमें मां-बेटी का स्पेशल बॉन्ड साफ झलक रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

ADVT
ADVT

पहले आप ये जान लीजिए कि, 20 जून 1949 को मुंबई में जन्मी सुनंदा शेट्टी एक फिल्म निर्माता हैं। वह फिल्म 'द डिजायर: ए जर्नी ऑफ ए वुमन' को प्रोड्यूस करने के लिए जानी जाती हैं। वह कर्नाटक के मैंगलोर की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह मुंबई में रहती हैं। उनकी दोनों बेटियां शिल्पा और शमिता बड़ी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। सुनंदा एक समर्पित मां हैं, जिन्होंने अपनी दो बेटियों को मॉडलिंग और अभिनय में हासिल करने के लिए प्रेरित किया। वह हर समय अपने परिवार के पीछे खड़ी रही हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन सुरेन्द्र शेट्टी से हुई थी, हॉर्ट अटैक के चलते 2016 में उनका निधन हो गया था। वहीं, अब सुनंदा अपनी बेटी शिल्पा के साथ रहती हैं।  

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा ने एक्स वाइफ कविता के बारे में किए हैरान करने वाले खुलासे, शिल्पा शेट्टी हुईं नाराज)

बात करें शिल्पा शेट्टी की तो, उन्होंने 22 नवंबर 2009 में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शादी के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दो बच्चों के पैरेंट्स बने। जिनका नाम वियान और समीशा है। शिल्पा अपने दोनों बच्चों का खूब ख्याल रखती हैं। 

ADVT.
ADVT.

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने 20 जून 2021 को अपनी मां के बर्थडे पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शिल्पा ने अपनी और अपनी मां की कई तस्वीरों को मिलाकर बनाया है। वीडियो में मां-बेटी का अटूट प्यार साफ देखा जा सकता है।

(ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा की बहन रीना ने अपने पति और भाभी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर दी प्रतिक्रिया)

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''मेरी 'क्वीन' को जन्मदिन की बधाई। मैं हर दिन अपना आशीर्वाद गिनती हूं, क्योंकि मेरे सिर पर आपका हाथ है। आपको अच्छा स्वास्थ्य, बड़ी मात्रा में हंसी के फव्वारे और ढेर सारी शुभकामनाएं विश करती हूं। कैरम, शतरंज में फिर से हारने का इंतजार नहीं कर सकती, और साथ ही स्क्रैबल में आपकी क्रेज़ी इंग्लिश के शब्द भंडार की आंधी के सामने मरने का इंतज़ार नहीं कर सकती, जो डिक्शनरी को भी शर्मिंदा कर देता है। आप मेरे लिए पसंदीदा आशीर्वाद से भी ऊपर हैं मां! आपको चांद पर जाने और वापस आने तक प्यार करती हूं।'' 

 

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- उर्वशी ढोलकिया ने अपने जुड़वा बेटों क्षितिज और सागर का मनाया बर्थडे, शेयर कीं सेलिब्रेशन की तस्वीरें)

राज कुंद्रा ने भी अपनी सासू मां को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक अपनी फैमिली फोटो शेयर करते हुए अपनी सासू मां को जन्मदिन की बधाई दी है। 

फिलहाल, ये तो साफ है कि शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा से बेहद प्यार करती हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

Anant-Radhika की मोसालू-गरबा: होने वाली दुल्हन ने खुशी से किया डांस, Nita Ambani दिखीं बेहद खूबसूरत

Orry ने Deepika Padukone के होने वाले बच्चे के साथ दिया अपना सिग्नेचर पोज, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Rakhi Sawant ने गर्भाशय के ट्यूमर की सर्जरी के बाद अब कभी कंसीव न कर पाने का किया खुलासा

Anant Ambani-Radhika की वेडिंग गेस्ट लिस्ट: Kim Kardashian के MUA से कई हॉलीवुड स्टार्स तक हैं शामिल

Isha Ambani ने तरुण तहिलियानी के लहंगे संग स्टाइल किया डांसिंग गर्ल 'जड़ाऊ' हेयरपिन, दिखीं स्टनिंग

Kritika Malik ने Vishal Pandey के कमेंट के बाद डीप नेक टॉप पहनने में असहज होने की कही बात

Vishal Pandey की बहन ने Armaan के थप्पड़ कांड पर लीगल एक्शन की कही बात, कहा- 'हमने चूड़ियां..'

Salman Khan ने Anant Ambani की हल्दी में फ्लॉन्ट की 23.45 करोड़ की 'Aquanaut Luce Rainbow' घड़ी

Anant-Radhika की मेहंदी: दुल्हन की बहन व मां ने पहने ब्राइट आउटफिट, दोस्तों ने फ्लॉन्ट की मेहंदी

Isha Ambani ने भाई Anant की हल्दी में पहना मां Nita Ambani का जड़ाऊ हार, झुमकी भी ली उधार

Anant Ambani ने अपने संगीत में पहनी 'असली सोने से बनी' Abu Jani-Sandeep Khosla की बंदगला शेरवानी

Radhika Merchant ही नहीं, Isha Ambani-Shloka Mehta ने भी अपनी हल्दी में पहना था 'फूल दुपट्टा'

यूट्यूबर Dhruv Rathee जल्द बनेंगे डैडी, पत्नी Juli संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो की शेयर

Isha Ambani ने भाई की हल्दी में पहना साउथ इंडियन लहंगा, गजरा और गोल्ड हेयर एक्सेसरी ने खींचा ध्यान

Anant Ambani ने अपने संगीत में पहनी नीलम और क्रिस्टल एम्बेडेड घड़ी, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Radhika Merchant ने हल्दी पार्टी में पहना पिंक लहंगा, संगीत में रिपीट की सासू मां Nita की ज्वेलरी

Nita Ambani ने Anant की 'हल्दी' में फिर से पहना डायमंड झुमका, Shloka ने रिपीट किया ब्राइडल हाथफूल

Radhika Merchant ने अपनी 'हल्दी' पर पहना असली 'फूलों का दुपट्टा', फ्लोरल ज्वेलरी संग किया स्टाइल

BB OTT 3: Vishal Pandey ने Kritika पर किए गए 'भाभी पसंद है' कमेंट पर दी सफाई, कहा- 'वह एक वाइफ..'

Rajeev Sen ने दुबई में पूर्व पत्नी Charu Asopa संग छुट्टियां बिताने पर की बात, पैच-अप से किया इनकार