बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बीते दिन धूमधाम से भगवान गणेश का विसर्जन किया, जिसकी तस्वीरें व वीडियोज सामने आए हैं। आइए देखते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की जिंदगी भले ही इन दिनों तनाव से गुजर रही है, लेकिन एक्ट्रेस अपनी मुश्किलों को किनारे करते हुए अपने बच्चों के साथ हर त्योहार और खास अवसरों को सेलिब्रेट करके आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। बीते दिन उन्होंने धूमधाम से गणपति बप्पा का विसर्जन किया, जिसकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आइए देखते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने बिजेनसमैन राज कुंद्रा संग साल 2009 में शादी की थी। उनके दो बच्चे वियान राज कुंद्रा और समीशा शेट्टी कुंद्रा हैं। राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप्स पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से ही वो जेल में बंद हैं। वहीं, एक्ट्रेस को इसको लेकर काफी कुछ सहना पड़ा, लेकिन अब वो अपने काम और अपनी जिंदगी को नॉर्मल तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)
अब आपको एक्ट्रेस के वीडियोज और तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, 11 सितंबर 2021 को शिल्पा शेट्टी ने अपने घर के बाहर गणेश विसर्जन किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि, शिल्पा बड़ी श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन कर रही हैं। इस दौरान उनके बच्चे और मां सुनंदा शेट्टी भी नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा के साथ ग्रीन व व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखी जा सकती हैं। यहां देखें वीडियोज और तस्वीरें।
शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणेश विसर्जन से पहले का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो भगवान गणेश की आराधना करके उन्हें विसर्जन के लिए बाहर ले जाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने भगवान गणेश का डेढ़ दिन में विसर्जन किया है। (ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)
इससे पहले, एक्ट्रेस ने 10 सितंबर 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। वीडियो में उन्हें बेटे वियान के साथ भगवान गणेश की आरती करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था, ‘हर साल की तरह इस साल भी हमारे गन्नू राजा साथ हैं, तो हर संकट की मात है।’ वहीं, शेयर की गईं दोनों तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ नजर आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा ने शिल्पा को गिफ्ट की हैं ये 5 महंगी चीजें, प्राइवेट जेट से डायमंड रिंग हैं इसमें शामिल)
फिलहाल, शिल्पा को हर त्योहार को स्पेशल बनाना अच्छे से आता है। तो, शिल्पा शेट्टी के वीडियोज और तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।