हाल ही में, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने करवा चौथ लुक की फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) पिछले 11 सालों से अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। हालांकि, राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस की वजह से माना जा रहा था कि, पति राज से नाराज शिल्पा इस बार करवा चौथ का व्रत नहीं रखेंगी, लेकिन उनके करवा चौथ लुक और उनकी सासू मां द्वारा भेजी गई सरगी की झलक ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।
दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने 23 अक्टूबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने सास-ससुर के द्वारा भेजे गए सरगी की एक झलक की शेयर की है। शेयर किए गए वीडियो में ड्राई फ्रूट से भरा एक गिफ्ट हैंपर है, जिसमें एक नोट भी है। इस नोट में लिखा है, “मॉम और डैड की तरफ से हैप्पी करवा चौथ।”
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)
इसके अलावा, शिल्पा शेट्टी ने अपना करवा चौथ लुक भी दिखाया है। उन्होंने 24 अक्टूबर 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपने करवा चौथ लुक की फोटो शेयर की है, जिसमें वो रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। सिंदूर और मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करते हुए वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “आप सभी को करवाचौथ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हैप्पी उपवास महिलाओं। आप और आप पर हमेशा स्वास्थ्य, सुरक्षा और प्रचुरता बनी रहे।”
पिछले साल 2020 में भी शिल्पा शेट्टी ने खास अंदाज में करवा चौथ सेलिब्रेट किया था। उन्होंने अपने करवा चौथ की रस्मों को पूरा करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “करवा चौथ: उपवास तोड़ना। आज का दिन उस व्यक्ति को समर्पित था, जो एक 'साथी' होना चाहिए, उसका सच्चा प्रतिनिधि है। वह मेरे साथ उपवास करता है, हर परिस्थिति में मेरे साथ खड़ा रहता है, और जीवन को सबसे आश्चर्यजनक तरीकों से सुंदर बनाता है। कल्पनीय। हर चीज के लिए धन्यवाद, @rajkundra9। आई लव यू, कुकी। करवा चौथ की शुभकामनाएं।”
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)
शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा संग शादी की थी। शिल्पा और राज के दो बच्चे हैं, जिनका नाम वियान राज कुंद्रा और समीशा शेट्टी कुंद्रा है। राज कुंद्रा को 15 जुलाई 2021 को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था और दो महीने बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था। (ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध) फिलहाल, शिल्पा शेट्टी का करवा चौथ लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।