एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के मौके पर अपनी फैमिली का वीडियो शेयर करके इस त्योहार की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
बॉलीवुड की 'फिटनेस क्वीन' कही जाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह किसी भी खास मौके पर अपने फैन्स के लिए फोटोज व वीडियो शेयर करना भूलती नही हैं। हाल ही में, लोहड़ी और मकर संक्रांति के मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली का वीडियो शेयर करके इस त्योहार की बधाई दी है।
दरअसल, 13 जनवरी को देश भर में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। लेकिन, कोरोना के चलते लोगों ने घरों में रहकर ही त्योहार का आनंद लिया। बॉलीवुड के सितारों ने भी अपने घरों में परिवार संग लोहड़ी फेस्टिवल सेलिब्रेट किया। इसी क्रम में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी बेटी समीशा के साथ अपनी पहली लोहड़ी मनाई। जिसका वीडियो उन्होंने 13 जनवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में शिल्पा की पूरी फैमिली देखी जा सकती है। इस वीडियो में उनके पति राज कुंद्रा, बेटे वियान, बेटी समीशा उनकी मां समेत उनका पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बेटी समीशा अपने पापा की गोदी में त्योहार का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। (ये भी पढ़ें: अपनी पतली कमर को मिस कर रही हैं प्रेग्नेंट करीना, पति सैफ संग फोटो शेयर कर लिखा- 'उफ्फ ये कमर')
वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'लोहड़ी दी लख लख सारिया नु। मैं प्रार्थना करती हूं कि लोहड़ी की आग आपकी सारी निगेटिविटी मिटा दे और आपको ख़ुशी, प्यार और समृद्धि दे। आपको और आपके परिवारवालों को हमारी तरफ से लोहड़ी की शुभकामनाएं।' एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
वहीं, मकर संक्राति के खास मौके पर 14 जनवरी 2021 को शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बहन सभी को मकर संक्रांति की बधाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रही हैं। वीडियो में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। (ये भी पढ़ें: जया प्रदा से कपिल ने पूछा- सेट पर सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन करता था? एक्ट्रेस ने लिया इस एक्टर का नाम)
इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मकर संक्रांति के इस शुभ दिन पर, हम अपने सभी जीवन में अच्छे स्वास्थ्य और शांति की प्रचुरता के लिए प्रार्थना करते हैं। हमारे सारे सपने पतंग की तरह आसमान में ऊंचाई की ओर बढ़ें।' ध्यान रहे कि, शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शिल्पा की तो यह पहली शादी थी, लेकिन राज दूसरी बार शिल्पा से विवाह कर रहे थे। शिल्पा से पहले राज की एक पत्नी थीं, जिनका नाम कविता है। कविता और राज की एक बेटी भी हुई, लेकिन इनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और तलाक हो गया था। शादी के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दो बच्चों के पैरेंट्स बने। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम वियान है। वहीं, साल 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिये एक बेटी की भी मां बनी हैं, जिनका नाम उन्होंने समीशा रखा है। शिल्पा अपने दोनों बच्चों का खास ख्याल रखती हैं। (ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की बेटी को लेकर बिग बी ने कही ऐसी बात कि हो गए ट्रोल)
नए साल के मौके पर शिल्पा ने अपनी फैमिली का एक बेहद ही एंटरटेनिंग वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा बेटी समीशा के साथ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राज पहले अपनी आवाज में एक लय गुनगुना रहे हैं और उसके बाद अपने पापा को गाते देख समीशा भी उन्ही की लय में लय मिलाकर गाने की कोशिश कर रही हैं। बैकग्राउंड में शिल्पा शेट्टी की भी आवाज सुनाई दे रही है, जो पिता-बेटी के इस ख़ास मोमेंट को एंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा था, "टेंशन कम लें, गाना ज्यादा गाएं। समीशा शेट्टी कुंद्रा कहती हैं कि @rajkundra9 आपको सिंगिंग करना बंद कर देना चाहिए। हैप्पी न्यू ईयर इंस्टा फैम।"
फिलहाल, शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी सी फैमिली के साथ सारे त्योहार को एंजॉय करती हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।