शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के तलाक की योजना बनाने की खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। पढ़ें ये रिपोर्ट।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) जब से पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार हुए थे, तभी से एक्ट्रेस और उनके पति चर्चा में बने हुए हैं। इस साल की शुरुआत में मुंबई के एक बिजनेसमैन ने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा के खिलाफ कथित तौर पर 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। और इन तमाम विवादों के बीच शिल्पा शेट्टी कुंद्रा उथल-पुथल की स्थिति में हैं, और मीडिया ने उनकी जिंदगी में काफी दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया है।
कुंद्रा परिवार मीडिया के निशाने पर है, और वे जो कुछ भी करते हैं या सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, वह फैंस के बीच में चर्चा का विषय बन जाता है। जब राज पोर्नोग्राफी मामले के बाद जेल में थे, तो चारों ओर अफवाहें थीं कि, शिल्पा राज कुंद्रा के घर से बाहर निकलने और तलाक के लिए फाइल करने के लिए तैयार थीं। हालांकि, राज के लौटने पर उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी खुले दिल से उनका स्वागत करने के लिए उनके घर पर मौजूद थीं। खैर, एक बार फिर ऐसी ही खबरें वायरल हो रही हैं।
(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)
दरअसल, 'बॉलीवुडलाइफ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा तलाक लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट के वायरल होते ही उनके फैंस के होश उड़ गए हैं और कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि, शिल्पा और राज बॉलीवुड के ऐसे नए जोड़े हैं, जिनकी शादी टूटने होने वाली है। हालांकि, रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, तलाक की रिपोर्ट के विपरीत ये कपल एक सामान्य जीवन जी रहा है और राज को जमानत मिलने के बाद से एक्ट्रेस उनके साथ हैं।
कुछ दिन पहले, विवाद के बीच शिल्पा और राज पहली बार एक साथ दिखाई दिए थे। 8 नवंबर 2021 को जब शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हिमाचल प्रदेश के दो मंदिरों की अपनी यात्रा के कुछ वीडियो साझा किए थे। अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने चामुंडा मां के दर्शन की एक झलक दिखाई थी। तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा था,"#JAICHAMUNDAMAA #JAIMATADI।"
(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)
ध्यान रहे कि, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नवंबर 2009 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 34 साल के थे, जब इस जोड़े ने शादी करने का फैसला किया था और उनके बीच उम्र का अंतर केवल 3 महीने का है। उनकी शादी सही मायने में 'बिग फैट इंडियन वेडिंग' थी। शादी और प्री-वेडिंग बैश शिल्पा के करीबी दोस्त के खंडाला स्थित फार्महाउस में हुआ था। राज के जुहू बंगले में शादी से लगभग एक महीने पहले दोनों की सगाई हुई थी।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा को 21 मई 2012 को बेटे वियान राज कुंद्रा के रूप में अपने पहले बच्चे का आशीर्वाद मिला था। इसके कुछ दिनों बाद शिल्पा और राज ने अपने जीवन में एक बच्ची का स्वागत करने के लिए सरोगेसी का विकल्प चुना था। इस जोड़े को 15 फरवरी 2020 को एक बेटी हुई थी, जिसका नाम उन्होंने समीशा शेट्टी कुंद्रा रखा है।
(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)
कुछ महीने पहले, 'बॉलीवुड हंगामा' की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने खुलासा किया था कि, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा कथित तौर पर अपने बच्चों, वियान और समीशा को अपने पिता की अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति से दूर करने की संभावना के बारे में सोच रही थीं। शिल्पा भी कथित तौर पर अपने पति से दूर जीवन जीने की योजना बना रही थीं। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और परिवार सद्भाव में रह रहा है। शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार के लिए यह सिर्फ एक कठिन समय था, और वे वास्तव में उस दौर से आगे बढ़ गए हैं।
फिलहाल, अश्लील फिल्मों के प्रोडक्शन मामले में राज कुंद्रा की कथित संलिप्तता का केस अभी भी बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहा है। तो इस रिपोर्ट के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।