पंजाबी सिंगर व एक्ट्रेस शहनाज गिल हाल ही में, अर्पिता खान द्वारा आयोजित ईद पार्टी में सलमान खान को किस करती नजर आईं, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने 3 मई 2022 की रात एक भव्य ईद पार्टी की मेजबानी की थी। इसमें मनोरंजन इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। मेहमानों की सूची में 'बिग बॉस 13' फेम और लोकप्रिय अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी थीं।
पार्टी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज 'बिग बॉस' के होस्ट के गालों पर किस करती हैं और उन्हें अपनी कार तक छोड़ने के लिए कहती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद शहनाज को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- सलमान खान की ईद पार्टी में पहुंचीं कंगना रनौत, बौखलाए फैंस ने कही 'गिरगिट के रंग बदलने' की बात)
दरअसल, शहनाज गिल अभिनेता सलमान खान के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करती हैं। ऐसे में आयुष शर्मा और अर्पिता खान की ईद पार्टी में दोनों ने पैपराज़ी के सामने अपनी क्यूट केमिस्ट्री का जलवा बिखेरा। ब्लैक और गोल्डन पंजाबी सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल आउटफिट को चांदबलियों के साथ पेयर किया था। शहनाज ने अपने बालों को स्लीक बन में स्टाइल किया था। पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें शहनाज, सलमान खान को बार-बार हग कर रही हैं। बाद में, जैसे ही वह पार्टी से बाहर निकलीं, उन्होंने सलमान को जोरदार किस किया और उन्हें कार तक छोड़ने के लिए कहा। शहनाज़ ने उन्हें एक गर्मजोशी से गले लगाया और कहा, "सलमान खान मुझे ड्रॉप करने आ रहे हैं।"
शहनाज का इस तरह सलमान के साथ पेश आना कुछ नेटिजंस को पसंद नहीं आया और सभी उन्हें ट्रोल करने लगे। जहां कुछ यूजर्स ने उनके लिए ड्रिंक करने की बात कही। वहीं कुछ ने कहा कि, वह जैसे कपल की तरह पेश आ रही हैं। एक ने तो यहां तक कहा कि, मैं सना को सिर्फ सिद्धार्थ के साथ ऐसा करना पसंद करता हूं और मुझे नहीं लगता कि, कोई उनके पागलपन और नादानी को सिड की तरह स्वीकार करेगा। यहां देखें यूजर्स के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स। (ये भी पढ़ें- अलग होने की अफवाहों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा दिखे साथ, फैंस बोले- 'ब्रेकअप नहीं हुआ')
रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' के कलाकारों की लिस्ट में शहनाज़ गिल भी शामिल हो गई हैं। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े हैं। आयुष शर्मा भी फिल्म का एक अभिन्न हिस्सा हैं। फिल्म में शहनाज की भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए एक सूत्र ने कहा था, "शहनाज 'कभी ईद कभी दीवाली' के कलाकारों में शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री फिल्म में आयुष शर्मा के साथ नजर आएंगी।" हालांकि यह पुष्टि की गई है कि, शहनाज़ फिल्म का हिस्सा होंगी, लेकिन उनके कैरेक्टर के बारे में डीटेल अभी तक सामने नहीं आया है।
फिलहाल, शहनाज और सलमान के इस स्पेशल मोमेंट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।