शहनाज गिल को दुल्हन के रूप में देखकर भावुक हो गए उनके पैरेंट्स, कही ये बात

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में, रैंप वॉक डेब्यू में अपने ब्राइडल अवतार से सभी को हैरान कर दिया। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, उनके माता-पिता उन्हें पहली बार दुल्हन के रूप में देखकर भावुक हो गए थे।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jun 22, 2022 | 13:51:53 IST

लोकप्रिय अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपने चुलबुले स्वभाव और साधारण व्यक्तित्व से अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस कभी भी अपने लाखों फैंस के साथ अपने दिल की बात कहने से नहीं कतराती हैं। रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन के बाद शहनाज का जीवन बिखर गया था, लेकिन उन्होंने खुद को मजबूत किया और अब काम पर वापस आ गई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

ADVT
ADVT

19 जून 2022 को शहनाज गिल ने 'टाइम्स फैशन वीक' में अपना रैंप डेब्यू किया था और एक राजपूताना दुल्हन के रूप में डिजाइनर सामंत चौहान के लिए शोस्टॉपर बनी थीं। अभिनेत्री ने ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। उन्होंने अपनी सुंदरता और आत्मविश्वास से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। शहनाज ने अपने इंस्टा हैंडल पर रैंप वॉक का एक वीडियो पोस्ट किया था और लिखा था, "डेब्यू वॉक सही हुआ! सुपर टैलेंटेड डिज़ाइनर @samantchauhan के लिए @timesfashionweek पर वॉक किया। इसे मेरे लिए अतिरिक्त खास बनाने के लिए अहमदाबाद के लोगों का धन्यवाद! आपका आतिथ्य और प्यार अतुलनीय है।”

अपने रैंप डेब्यू के लिए शहनाज गिल ने पहली बार दुल्हन के कपड़े पहने थे और वह इसमें एक राजकुमारी की तरह लग रही थीं। 'बॉलीवुडलाइफ' की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, शहनाज के परिवार में हर कोई उन्हें दुल्हन के अवतार में देखकर खुश था। जबकि उनके भाई शहबाज़ बहन को पहली बार दुल्हन के रूप में देखकर बहुत हैरान थे, उनके माता-पिता थोड़े चिंतित हो गए थे। 

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने शेयर की बेटे जैन संग वेकेशन की तस्वीरें, वादियों में मस्ती करते आए नजर)

सूत्र ने कहा कि, "शहनाज अपनी फैमिली की जान हैं। सिद्धार्थ के निधन के बाद से ही शहनाज अपनी पर्सनल लाइफ पर कम ही ध्यान देती हैं। वो अपने करियर को संवारने और अपनी फैमिली को खुश करने की कोशिश में लगी हुई हैं। सना शायद ही अपने निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित करती हैं और वह अपना करियर पर फोकस कर रही हैं और जिस तरह से वह सकारात्मक रूप से आगे बढ़ी हैं, उससे उनका परिवार बेहद खुश है। सना अभी अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं, और वह प्यार या शादी के बारे में सोच भी नहीं रही हैं, शायद वह कभी नहीं करेंगी और हम सभी इसका कारण जानते हैं। जबकि उनके माता-पिता उनकी नई वर्कहॉलिक सना के बारे में चिंतित हैं। वे उनकी उपलब्धियों से बेहद खुश हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि, उनकी बेटी अपने निजी जीवन पर भी थोड़ा ध्यान दे।"

ADVT.
ADVT.

याद दिला दें कि, 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद अभिनेत्री टूट गई थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से बाहर आने की पूरी कोशिश की है। उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि के रूप में एक इमोशनल संगीत वीडियो, 'तू यहीं है' भी बनाया था। वीडियो ने उनकी दोस्ती को खूबसूरती से कैद किया था और उनके अटूट बंधन के बारे में बात की गई थी।

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट संग शादी के बाद 'जोरू का गुलाम' बन गए हैं रणबीर कपूर! मां नीतू ने कही ये बात)

ADVT.
ADVT.

अक्सर शहनाज गिल को दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए देखा गया है। कुछ समय पहले, शहनाज 'फेस मैगज़ीन' के लिए कवर गर्ल बनी थीं और इसके साथ एक साक्षात्कार में शहनाज ने फेमस हैशटैग 'सिडनाज़' के बारे में बात की थी और साझा किया था कि, कैसे उन्होंने सिद्धार्थ के आकस्मिक निधन का सामना किया। एक्ट्रेस ने कहा था कि, उनके लिए 'सिडनाज' सिर्फ एक हैशटैग नहीं था, बल्कि उनकी पूरी जिंदगी थी। उनके शब्दों में, "लोगों के लिए, सिडनाज़ सिर्फ एक हैशटैग था, उनकी पसंदीदा जोड़ी थी, लेकिन मेरे लिए यह एक ऐसा जीवन था, जिसे मैंने जिया और अनुभव किया और यह हमेशा मेरे साथ रहेगा। दर्शकों को बहुत धन्यवाद, जिन्होंने हमारी जोड़ी और हैशटैग को पसंद किया। लेकिन मेरे लिए यह सिर्फ एक हैशटैग नहीं था, यह मेरा सब कुछ था।"

(ये भी पढ़ें- रुचिका कपूर ने शेयर की बेटी अनाया की तस्वीर, शहीर शेख की लाडली ने किए इयररिंग्स फ्लॉन्ट)

फिलहाल, हम शहनाज से पूरी तरह प्यार करते हैं और जिस तरह से उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का सामना किया, उसके लिए हम उनकी प्रशंसा करते हैं। तो आपको शहनाज का ब्राइडल लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां

Karan Kundrra ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच GF Tejasswi संग किसिंग फोटो की शेयर, प्यार में डूबा दिखा कपल