हाल ही में, एक्ट्रेस-सिंगर शहनाज गिल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड को डांटती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, इसे लेकर उनकी काफी तारीफ हो रही है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के लाखों चाहने वाले हैं। रियलिटी शो के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी में गजब का इजाफा हुआ है। उनके फैंस उनकी एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए बेकरार रहते हैं। शहनाज अपने अच्छे और विनम्र स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने ही बॉडीगार्ड पर चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, इससे उनके फैंस काफी खुश हैं। आइए आपको बताते हैं क्यों?
दरअसल, 'पंजाब की कैटरीना कैफ' कही जाने वाली सिंगर-एक्ट्रेस शहनाज गिल दुबई में एक इवेंट में शामिल होने के लिए गई थीं। इवेंट के बाद जब वह लिफ्ट की ओर जा रही थीं, तब प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए एक्साइटेड हो गए। इस पर शहनाज के बॉडीगार्ड ने भीड़ को हटाने के लिए फैंस को धक्का दे दिया, जो शहनाज को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने अपने ही बॉडीगार्ड को फटकार दिया।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बॉडीगार्ड ने फैंस को धक्का दिया, तो एक्ट्रेस ने उनसे पूछा- 'क्या आपको क्या प्रॉब्लम है। वो बस सेल्फी ही तो लेना चाहते हैं।' शहनाज का यह व्यवहार फैंस को काफी पसंद आया और वे शहनाज के लिए तालियां बजाने लगे। अब सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की काफी तारीफ की जा रही है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
वैसे, शहनाज की फैंस की लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। दरअसल, हाल ही में एक बातचीत में एक्टर राजकुमार राव ने शहनाज़ गिल जैसी बेटी को चाहने की बात कबूल की थी और उन्हें सिंपल-स्वीट और सुंदर कहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो शहनाज जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा वह म्यूजिक एल्बम में भी नजर आती रहती हैं।
फिलहाल, फैंस के लिए शहनाज द्वारा लिए गए इस स्टैंड पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।