‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला इन दिनों अपने पति व एक्टर पराग त्यागी संग मालदीव में वेकेशन मना रही हैं, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए देखते हैं...
कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण भले ही बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स को लंबा फ्री समय मिला, लेकिन इस दौरान वो कहीं घूमने की बजाय अपने घर पर ही कैद रहे थे। ऐसे में जब लॉकडाउन हटा, तो कई लोग अपने लव वन के साथ हॉलीडे पर निकल गए। लॉकडाउन के बाद से ज्यादातर सेलेब्स ने अपने हॉलीडे वेकेशन के लिए मालदीव को चुना। इस लिस्ट में अब ‘कांटा लगा’ सॉन्ग से फेमस हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) और उनके पति व एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) भी शामिल हैं। दोनों मालदीव में वेकेशन मनाने गए हैं, जहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। आइए देखते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, शेफाली और ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्टर पराग ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2015 में शादी कर ली थी। पराग की ये पहली शादी थी, लेकिन शेफाली दूसरी बार वाइफ बनी थीं। शेफाली के पहले पति हरमीत गुलजार थे। शेफाली ने हरमीत से तलाक लेते हुए उन पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया था। पति हरमीत से अलग होने के बाद वह पराग से मिलीं, जिसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। शेफाली और पराग साथ में फेमस शो ‘नच बलिए 5’ में भी नजर आ चुके हैं। (ये भी पढ़ें- रितेश देशमुख को प्रीति जिंटा से फ्लर्ट करना पड़ा भारी, वाइफ जेनेलिया ने की खूब पिटाई, देखें वीडियो)
शादी के बाद से ही पराग और शेफाली सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिसमें उनके बीच लवली बॉन्डिंग साफ नजर आती है। लॉकडाउन के बाद वे पहली बार वेकेशन मनाने निकले हैं। उन्होंने अपने वेकेशन के लिए सुंदर समुद्री तटों के लिए प्रसिद्ध मालदीव को चुना, जहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में पराग और शेफाली को मालदीव में खूब मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
दरअसल, शेफाली और पराग के वेकेशन की झलकियां मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में, शेफाली अपने लविंग हसबैंड पराग के साथ मस्ती करते हुए देखी जा सकती हैं। पहली फोटो में वह अपने हसबैंड के साथ बाथ टब में दिख रही हैं। वहीं, इनमें से दो फोटोज में वह पराग के साथ बोटिंग और खाने का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा, बाकी की फोटोज में शेफाली सोलो पोज देती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस बहुत हॉट लग रही हैं। (ये भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह ने शेयर कीं वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज, वाइफ संजना के प्यार में डूबे नजर आए क्रिकेटर)
वहीं, शेफाली भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वेकेशन की तस्वीरें लगातार शेयर कर रही हैं। बीते दिन ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ सोलो फोटोज शेयर की थीं। इस तस्वीर में मल्टी कलर्ड आउटफिट में नजर आ रही हैं। शेयर की गई सभी तस्वीरों में शेफाली लगभग एक जैसा ही पोज देती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शेफाली ने कैप्शन में लिखा था, ‘वह नीले सागर के रंगों में सपने देखती है।’ (ये भी पढ़ें- 'उतरन' फेम गौरव चोपड़ा को पेरेंट्स खोने के बाद मिली थी ये सीख, कहा- 'आप असहाय हो जाते हैं')
फिलहाल, शेफाली अपने लविंग हसबैंड पराग के संग मालदीव वेकेशन का खूब लुत्फ उठा रही हैं। तो आपको दोनों के वेकेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।