हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस शीतल तिवारी ने फैंस के साथ ऑनलाइन सेशन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी शादीशुदा और लव लाइफ के बारे में कई सारे खुलासे किए। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
‘नमक इस्क का’ सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली अभिनेत्री शीतल तिवारी (Sheetal Tiwari) ने कुछ दिनों पहले अपने जीवन के प्यार कृष वारिंगे (Krish Waringe) के साथ शादी की थी। उनकी अचानक शादी ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब सेशन किया, जिसमें उन्होंने अपने पति कृष संग पहली मुलाकात, प्रपोजल, शादी के बाद की जिंदगी और अपनी सासू मां के साथ अपने बॉन्ड तक के बारे में बातें बताई हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, शीतल तिवारी ने 25 अक्टूबर 2021 को अपनी शादी की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने पति कृष के साथ अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं। इसके ऊपर, उन्होंने 'हिच्ड हेवन' का स्टिकर जोड़ा था।
(ये भी पढ़ें- 'TMKOC' की मुनमुन दत्ता ने शेयर कीं ट्रांसफॉर्मेशन लुक की फोटोज, वजन घटाने के राज का भी किया खुलासा)
अब एक्ट्रेस ने एक ऑनलाइन सेशन के दौरान अपने खुशहाल निजी जीवन के बारे में बात की है। शीतल ने 12 नवंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन किया। इस दौरान फैंस ने उनकी लव लाइफ के बारे में कई सवाल किए। एक फैन ने उनसे पूछा कि, उनकी शादी के बाद की जिंदगी कैसी है? तब एक्ट्रेस ने कहा, “बहुत मजेदार।”
जब एक फैन ने उनसे पूछा कि, वो अपने पति कृष से पहली बार कब मिली थीं? तब एक्ट्रेस ने बताया कि, वो दोनों कई सालों से एक-दूसरे के दोस्त हैं।
(ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन से फैन ने पूछा, 'श्रीमती जी की आगे आपकी चलती है?', तो एक्टर ने दिया मजेदार जवाब)
शीतल तिवारी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये भी बताया कि, उनके पति ने उन्हें कब और कहां प्रपोज किया था। उन्होंने कहा कि, उनके पति कृष ने उन्हें 14 फरवरी 2021 को एक क्लब में प्रपोज किया था।
वहीं, एक फैन ने शीतल से शादी करने की इच्छा जाहिर की, जिस पर अभिनेत्री ने कहा कि, वो पहले से ही शादीशुदा हैं।
शीतल तिवारी ने पति कृष के साथ एक भव्य शादी समारोह की बजाय एक कोर्ट मैरिज की थी। एक फैन ने उनसे पूछा कि, उन्होंने भव्य शादी की बजाय अचानक कोर्ट मैरिज क्यों किया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, वो कुछ अलग करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने कोर्ट मैरिज की।
एक फैन ने शीतल से पूछा कि, उनकी सासू मां पूनम वारिंगे कैसी हैं? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “वो सबसे अच्छी हैं। मैं इसके लिए कुछ और बेहतर नहीं मांग सकती।”
शीतल तिवारी ने अपने ब्राइडल लुक की भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। रेड साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी ने उनके लुक में बहुत निखार लाया है।
(ये भी पढ़ें- निकितिन धीर-कृतिका सेंगर जल्द बनेंगे पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटो की शेयर)
फिलहाल, शीतल तिवारी अपने पति कृष के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।