विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर पति को विश किया बर्थडे

एक्टर विक्रांत मैसी के बर्थडे पर उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको वो फोटोज दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 3, 2022 | 14:37:37 IST

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के 'बबलू भैया' यानी एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) आज यानी 3 अप्रैल 2022 को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर देश-दुनिया से उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच एक्टर की पत्नी शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने लविंग हसबैंड को बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं उनका पोस्ट।

ADVT
ADVT

पहले तो ये जान लीजिए कि, करीब 7 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विक्रांत मैसी ने नवंबर 2019 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शीतल ठाकुर से सगाई की थी। सगाई के दो साल बाद 18 फरवरी 2022 को विक्रांत और शीतल ने काफी प्राइवेट तरीके से शादी की थी। 19 फरवरी 2022 को विक्रांत ने शीतल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं। शादी में जहां लाल रंग के लहंगे में दुल्हन बहुत खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विक्रांत भी क्रीम कलर की शेरवानी में काफी जच रहे थे। इसके साथ ही विक्रांत ने लिखा था, "सात साल का सफर, आज सात जन्म में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत-बहुत शु​क्रिया।"

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- इसी महीने होगी आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी, वेडिंग वेन्यू और गेस्ट लिस्ट आई सामने)

अब आइए आपको शीतल ठाकुर का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 3 अप्रैल 2022 को अपने लविंग हसबैंड के 35वें बर्थडे पर शीतल ठाकुर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी, हल्दी और मेहंदी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ​कपल के बीच के अटूट बंधन को देखा जा सकता है। यहां देखें तस्वीरें।

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''अविश्वसनीय रूप से मेरे प्रतिभाशाली पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आज और हमेशा आपको सेलिब्रेट करती हूं। आई लव यू। पत्नी।'' शीतल के इस पोस्ट पर विक्रांत ने कमेंट करते हुए उनको धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा है, ''मेरी सब कुछ, धन्यवाद !!! इस दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए धन्यवाद। आपको पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता।''

(ये भी पढ़ें- तापसी पन्नू ने कहा- 'हमें चाहिए ड्रामा फ्री वेडिंग', विदेशी BF माथियास संंग सगाई की बताई हकीकत)

इसके पहले, शीतल ने होली के मौके पर विक्रांत के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर करके सभी को होली की शुभकामनाएं दी थीं।  

फिलहाल, हम भी विक्रांत को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको शीतल द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Vishal Pandey के कमेंट के बाद Kritika Malik ने जताई घर जाने की इच्छा, कहा- 'मैं फ्री फील नहीं करती.'

Anant-Radhika की हल्दी: Mukesh ने बेटे Akash संग दिया पोज, तो Tina अपनी बहू Khrisha के साथ आईं नजर

Radhika Merchant ने माथे पर लगाई 'पीर बिंदी', Nita-Isha और Tina ने भी अपनी शादी में किया था फ्लॉन्ट

Radhika Merchant की 'गृह शांति' पूजा: फैमिली फोटोज से डेकोरेशन तक की मिली झलक

Ananya Panday बनीं मौसी, कजिन सिस्टर Alanna ने बेटे को दिया जन्म, तो खुशी से झूमीं एक्ट्रेस

Shloka Mehta ने पाकिस्तानी डिजाइनर के कलेक्शन से ब्लैक एम्बेलिश्ड आउटफिट में बिखेरा जलवा

Radhika Merchant बनीं मराठी मुलगी, फैमिली द्वारा आयोजित 'गृह शांति पूजा' में दिखीं स्टनिंग

Sonakshi Sinha को आई घर की याद, पैरेंट्स संग तस्वीरें कीं शेयर, मां के हाथ की इस डिश की हुई क्रेविंग

Shikhar Dhawan ने पूर्व पत्नी Ayesha पर मजाकिया अंदाज में किया कटाक्ष, कहा- 'पिसता आदमी है'

Mira Rajput ने पति Shahid Kapoor को स्पेशल वीडियो के साथ विश की नौवीं एनिवर्सरी, जताया प्यार

MS Dhoni का बर्थडे बैश: Salman Khan ने होस्ट की पार्टी, Mahi ने Sakshi को खिलाया केक, देखें वीडियो

'ब्राइड-टू-बी' Radhika Merchant ने संगीत में Badshah और Karan Aujla की परफॉर्मेंस पर जमकर किया डांस

Nita Ambani ने Anant-Radhika के संगीत में पहनी बेटी Isha की हार्ट-शेप्ड डायमंड रिंग, दिखीं स्टनिंग

Nita Ambani ने Anant के संगीत में 'ड्रामा क्वीन' पर किया डांस, Isha-Shloka-Radhika को दी कड़ी टक्कर

Radhika Merchant ने श्रीनाथ जी एम्बेडेड 'मोची' वर्क वाले लहंगे के साथ पहना हेयरलूम डायमंड चोकर

Radhika Merchant ने संगीत में पहना स्वारोवस्की-क्रिस्टल लहंगा, ब्लैक साड़ी में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

'ब्राइड-टू-बी' Radhika Merchant ने अपने संगीत में मां और बहन के साथ 'छलका छलका रे' पर किया डांस

Isha Ambani ने Anant के संगीत में पहनी कस्टमाइज्ड साड़ी, Nita Ambani पिंक लहंगे में दिखीं स्टनिंग

Anant Ambani के संगीत समारोह में उनके रूबी और हीरे से जड़े टाइगर ब्रोच ने खींचा सबका ध्यान

Anant-Radhika के संगीत में Ranbir-Alia ने चुराई लाइमलाइट, Salman-Ranveer ने भी जमाया रंग