हाल ही में, एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने रेखा के साथ अपने कोल्ड वॉर के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि उन्होंने 20 साल तक उनसे बात क्यों नहीं की।
बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा (Rekha) को एवरग्रीन ब्यूटी के रूप में जाना जाता है। अभिनेत्री 10 अक्टूबर 2023 को 69 साल की हो गईं। इस मौके पर उनके को-एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने बताया कि वह रेखा की टाइमलेस ब्यूटी से हैरान हैं। बता दें कि शत्रुघ्न और रेखा के बीच लगभग दो दशकों तक कोल्ड वॉर चला था, लेकिन समय के साथ उन्होंने सुलह कर ली। अब एक साक्षात्कार में अभिनेता ने इसके बारे में खुलासा किया है।
'जूम' के साथ एक साक्षात्कार में शत्रुघ्न सिन्हा ने रेखा के साथ अपने पर्सनल व प्रोफेशनल रिलेशन के बारे में बात की और हैरानी जताई कि वह कितनी उम्र की हैं। उन्हें टाइमलेस ब्यूटी कहते हुए अनुभवी अभिनेता ने कहा कि यह विश्वास करना कठिन है कि रेखा 60 वर्ष से अधिक की हो गई हैं।
उन्होंने कहा, "रेखा की उम्र कितनी है? क्या वह सचमुच 60 पार कर चुकी हैं? विश्वास करना मुश्किल है। उन्होंने खुद को बहुत अच्छे से मेंटेन किया है। रेखा एक टाइमलेस ब्यूटी हैं और बेजोड़ हैं। कई लोगों ने उनकी स्टाइल कॉपी की है, लेकिन रेखा रेखा ही हैं। अद्वितीय, उनके जैसा कोई नहीं।"
जब Rekha ने पति की डेथ के बाद 'परफेक्ट मैन' के बारे में की थी बात, मदरहुड प्लानिंग का किया था खुलासा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इंटरव्यू में आगे शत्रुघ्न सिन्हा ने उन शुरुआती दिनों को याद किया, जब उन्होंने लगभग एक साथ ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। शुरुआत में दोनों ने फिल्म 'दोस्त और दुश्मन' में साथ काम किया था, जिसमें सिन्हा की गेस्ट अपीयरेंस थी और बाद में फिल्म 'दो यार' में दोनों ने अहम रोल निभाए थे। उसी के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि रेखा पहले की तुलना में कहीं अधिक पिक्चर-परफेक्ट दिखती हैं।
उनके शब्दों में, "रेखा और मैंने एक साथ कई फिल्में कीं। हमने अपना करियर लगभग एक साथ ही शुरू किया। मुझे लगता है कि हमने पहली बार 'दोस्त और दुश्मन' में एक साथ काम किया था, जहां मेरी गेस्ट अपीयरेंस थी। फिर 'दो यार' आई, जहां वह हीरोइन थीं और मैं बुरा लड़का था। उस समय की रेखा आज की पिक्चर-परफेक्ट रेखा से बहुत अलग थीं।"
हालांकि, दोनों का रिश्ता हमेशा सामंजस्यपूर्ण नहीं था, क्योंकि राकेश रोशन की फिल्म 'खून भरी मांग' के प्रोडक्शन के दौरान उनके बीच दरार आ गई थी। ऐसा हुआ कि शत्रुघ्न और रेखा के बीच मामूली सी असहमति हो गई थी, जिसके कारण दोनों के बीच दो दशकों से भी अधिक समय तक चुप्पी छाई रही। सिन्हा ने स्वीकार किया कि जब उनका कोल्ड वॉर चल रहा था, तब उन्होंने रेखा के बारे में कई अभद्र टिप्पणियां कीं।
उन्होंने कहा, "किसी मूर्खतापूर्ण ईश्यू पर हमारे बीच मतभेद हो गए थे। उसके बाद हमने बीस साल से अधिक समय तक एक-दूसरे से बात नहीं की। मैंने उनके बारे में कटाक्ष किया था। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। यह अच्छी बात है कि रेखा ने कभी जवाबी कार्रवाई नहीं की। वह बहुत बड़े दिल वाली उदार महिला हैं।"
जब Rekha को पति मुकेश की आत्महत्या के बाद Anupam Kher-Subhash Ghai ने कहा था 'नेशनल वैंप', पढ़ें पूरी स्टोरी
उसी साक्षात्कार में शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलासा किया कि यह उनकी पत्नी पूनम सिन्हा का हस्तक्षेप था, जिसने उन्हें रेखा के साथ सुलह करने में मदद की। चूंकि पूनम और रेखा सबसे अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। कोल्ड वॉर के कारण उनकी दोस्ती में तनाव आ गया, इसलिए पूनम ने अपने निजी कारणों से दोनों के बीच के मतभेद को सुलझाने में मदद की।
उसी के बारे में बात करते हुए शत्रुघ्न ने कहा, "वह कोई और नहीं बल्कि मेरी पत्नी पूनम सिन्हा थीं। आप देखिए, रेखा और वह करीबी दोस्त थीं और रेखा के साथ मेरा तथाकथित कोल्ड वॉर रेखा के साथ मेरी पत्नी की दोस्ती में मुश्किलें पैदा कर रहा था। उन्होंने अपने हित के लिए हमें अपने साथ मिला लिया और मैं खुशी-खुशी जो बीत गया उसे बीते जाने के लिए सहमत हो गया।"
(ये भी पढ़ें: रीना रॉय की लव लाइफ: 11 साल बड़े शत्रुघ्न सिन्हा को दे बैठी थीं दिल, प्यार में दो बार मिला धोखा)
फिलहाल, शत्रुघ्न सिन्हा के खुलासों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।