आइए यहां हम आपको 'जोमैटो' के सीईओ व बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया 3' फेम दीपिंदर गोयल की पहली पत्नी कंचन जोशी (जो उनकी बेटी सितारा की मां भी हैं) के बारे में बताते हैं।
'जोमैटो' के सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने पॉपुलर बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया 3' में अपनी उपस्थिति के साथ सुर्खियां बटोरी है। शो में सभी पिचर्स की प्रस्तुतियों के गहन विश्लेषण से लेकर उनकी टांगें खींचने तक ने उन्हें शो के दर्शकों से अपार प्यार दिया है। बता दें कि दीपिंदर ने 'जोमैटो' (जिसे पहले 'Foodiebay.com' के नाम से जाना जाता था) की स्थापना की और 2008 में अपने अपार्टमेंट से अपनी एंटरप्रेन्योरशिप की जर्नी शुरू की थी, जो अब भारत में सबसे बड़े फूड-डिलीवरी ऐप में से एक है। जहां आज भारत में 'जोमैटो' को किसी पहचान की जरूरत नहीं है, वहीं दीपिंदर की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
ऐसे में दीपिंदर गोयल की पर्सनल लाइफ भी लाइमलाइट से ज्यादा दूर नहीं है। पूर्व मैक्सिकन मॉडल ग्रेसिया मुनोज के साथ उनकी मैरिटल स्टेटस की पुष्टि करने वाली लेटेस्ट रिपोर्ट हाल ही में इंटरनेट पर सामने आई, लेकिन ये उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी कंचन जोशी से हुई थी। बता दें कि फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म 'ज़ोमैटो' के सीईओ दीपिंदर की दूसरी पत्नी ग्रेसिया भी लग्जरी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में अपना स्टार्टअप चलाती हैं।
'जोमैटो' के सीईओ दीपिंदर गोयल की पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी, जिनके बारे में कहा जाता है कि उनकी मुलाकात आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दीपिंदर को अपने शैक्षिक वर्षों के दौरान धीरे-धीरे कंचन से प्यार हो गया था, क्योंकि वे एक ही डिपार्टमेंट गणित और कंप्यूटिंग में थे। 'फोर्ब्स' के साथ एक इंटरव्यू में एंटरप्रन्योर ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने छह महीने तक कंचन का पीछा किया था। वह उस समय एमएससी कर रही थीं और अक्सर लैब में दीपिंदर से मिलती थीं।
इंटरव्यू में दीपिंदर ने कहा था, ''मैंने छह महीने तक उनका पीछा किया।'' आखिरकार जब वह कंचन को मनाने में सफल हो गए, तो वे अक्सर बाहर घूमने लगे और बाकी सब इतिहास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिंदर ने साल 2007 में कंचन से शादी की। अगले साल उन्होंने अपने करीबी दोस्त पंकज चड्ढा के साथ मिलकर 'जोमैटो' की स्थापना की। बाद में 2013 में दीपिंदर और कंचन एक खूबसूरत बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने सितारा रखा है। कंचन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए दीपिंदर ने कहा था, "हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। हमने कई वर्षों से लड़ाई नहीं की है।"
गौरतलब है कि कंचन और दीपिंदर ने सार्वजनिक रूप से अपने अलगाव की घोषणा नहीं की है और इसके पीछे के कारण भी वही जानते हैं। हालंकि, उनके अलग होने के कुछ साल बाद तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें दीपिंदर अपनी तत्कालीन रूमर्ड गर्लफ्रेंड (अब की पत्नी) ग्रेसिया के साथ पार्टी करते दिख रहे थे।
दीपिंदर गोयल की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कंचन वर्तमान में 'दिल्ली विश्वविद्यालय' में मैथमैटिक्स की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनकी 'लिंक्डइन' प्रोफाइल पर एक नज़र डालें, तो हम उनकी सभी शैक्षणिक योग्यताओं तक आसानी से पहुंच सकते हैं। कंचन ने दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी और आईआईटी दिल्ली से उसी विषय में एमएससी की है। बाद में उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पीएचडी भी की।
कई रिपोर्टों के अनुसार, दीपिंदर गोयल अपनी शादी से पहले कुछ समय के लिए ग्रेसिया मुनोज़ के साथ रिश्ते में थे। कथित तौर पर दीपिंदर और ग्रेसिया ने फरवरी 2024 में शादी कर ली और जल्द ही वे हनीमून पर चले गए। हालांकि, न तो ग्रेसिया और न ही दीपिंदर ने अपनी शादी की पुष्टि की है, लेकिन उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम बायो यही साबित करता है। अपने इंस्टाग्राम बायो में ग्रेसिया ने बताया है कि वह "अब भारत में अपने घर पर हैं।" ग्रेसिया ने अपनी दिल्ली यात्रा की कई तस्वीरें भी साझा की थीं।
फिलहाल, कंचन जोशी की ज्यादा तस्वीरें इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि ऐसा लगता है कि वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। फिलहाल, कंचन के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।