अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इंडियन क्लासिकल डांस 'कथक' करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
अभिनेता संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की लाडली बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार किड हैं। शनाया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस की तारीफें बटोरती रहती हैं। शनाया जल्द ही अपने परिवार के नक्शे कदम पर चलते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं, जिसके लिए वह खूब मेहनत भी कर रही हैं। हाल ही में, शनाया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिमसें वह अपनी बहन जान्हवी कपूर व खुशी कपूर की तरह शानदार क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले आप ये जान लीजिए कि, शनाया कपूर बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, जिसकी जानकारी शनाया के पिता संजय कपूर ने दी थी। संजय कपूर ने एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, ‘कोरोना वायरस महामारी के कारण शनाया कपूर के डेब्यू करने में देरी हुई है।' एक्टर के इस स्टेटमेंट से साफ है कि, वह बहुत जल्द किसी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री लेंगी, हालंकि, अब तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
(ये भी पढ़ें: आमिर खान-किरण राव तलाक: दोस्त अमीन हाजी ने दोनों को की थी समझाने की कोशिश, इंटरव्यू में कही ये बात)
आइए अब आपको शनाया का लेटेस्ट वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, शनाया कपूर ने 4 जुलाई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह क्लासिकल डांस फॉर्म कथक करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, शनाया अपनी डांस टीचर के साथ मीना कुमारी की फिल्म ‘पाकीजा’ के गाने ‘ठाढ़े रहियो’ पर कथक कर रही हैं। इस दौरान शनाया अपनी डांस टीचर के साथ कदम से कदम मिलाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। लुक की बात करें तो, शनाया कपूर ने पीले रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।
(ये भी पढ़ें: गौहर खान और जैद दरबार रशिया में हनीमून कर रहे एंजॉय, सामने आई तस्वीरें व वीडियोज)
इस वीडियो को शेयर करते हुए शनाया कपूर ने लिखा है, ‘गजब का धैर्य रखने वाली और कमाल की टीचर के साथ प्रैक्टिस सेशन। #Happiwhenidance।’ इसके साथ ही उन्होंने हार्ट और फनी इमोजी भी लगाई है। शनाया कपूर के इस वीडियो पर उनकी दोस्त व अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘ओ ओ ओ।’ तो वहीं, अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।
(ये भी पढ़ें: क्या 'शाका लाका बूम बूम' फेम किंशुक वैद्य ने GF शिव्या पठानिया से अलग कर लिए हैं रास्ते? जानें सच)
इससे पहले, शनाया कपूर की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह अपने कजिन खुशी कपूर के साथ क्लासिकल डांस करती नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को शनाया की डांस टीचर ने क्लिक किया था, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।
बीते दिनों, शनाया कपूर के पिता संजय कपूर ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के करियर पर बात की थी। इस इंटरव्यू में संजय कपूर ने बताया था कि, वह अपनी बेटी शनाया के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। लेकिन वह चाहते हैं कि, उनकी बेटी अपनी गलतियों से सीखे और अपने अनुभव से चीजों को प्राप्त करे, जैसे हर आम इंसान प्राप्त करता है। संजय कपूर ने कहा था कि, ‘शनाया हमेशा से एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। वह जानती हैं कि, मैं हमेशा उनके पीछे खड़ा रहूंगा। लेकिन मेरा मानना है कि, हर इंसान को खुद आगे बढ़ना चाहिए। मैं चाहता हूं कि वह अपनी गलतियों और अनुभव से चीजों को सीखें। इसी तरह वह हर चीज के लिए मेरा हाथ पकड़ने के बजाय अपनी जर्नी को अधिक एंजॉय करेंगी।’
फिलहाल, फैंस शनाया कपूर के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो शनाया कपूर का ये डांस वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।