शमना कासिम ने शादी के 3 महीने बाद की प्रेग्नेंसी की घोषणा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

फेमस साउथ इंडियन एक्ट्रेस शमना कासिम ने दुबई में अपनी भव्य शादी के तीन महीने बाद ही अपनी पहली गर्भावस्था की घोषणा की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Dec 31, 2022 | 18:18:06 IST

लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शमना कासिम (Shamna Kasim) ने अपनी पहली गर्भावस्था की घोषणा की है। अभिनेत्री ने एक यूट्यूब वीडियो के जरिए अपने फैंस के साथ इस गुड न्यूज को साझा किया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फिलहाल इतनी शानदार खबर के लिए शामना को सभी का ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। प्यारा जोड़ा वर्तमान में बेहद खुश है और इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि वह इस खूबसूरत फेज के लिए उत्साहित और घबराए हुए होंगे, जो अब उनकी प्रतीक्षा कर रहा है।

ADVT
ADVT

शमना कासिम ने शादी के 3 महीने बाद की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

हालांकि, यह भी सच है कि इस अभिनेत्री द्वारा गर्भवती होने की पुष्टि के बाद बहुत सारे लोग हैरान हैं। इसके पीछे कारण यह है कि शामना ने अपने व्यवसायी-पति शनिद आसिफ अली से महज तीन महीने पहले 24 अक्टूबर 2022 को शादी की थी। शामना की गर्भावस्था के बारे में जहां इंटरनेट पर काफी चर्चा है, वहीं अधिकांश प्रतिक्रियाएं पॉजिटिव रही हैं।

ADVT.
ADVT.

'मॉम टू बी' टाइटल वाले अपने यूट्यूब व्लॉग में अभिनेत्री को अपने माता-पिता के साथ बैठकर अपने जीवन की सबसे बड़ी खबर देते हुए देखा जा सकता है। अपने माता-पिता के अलावा शमना को अपने परिवार के सदस्यों के साथ पोज देते हुए और स्वादिष्ट केक काटते हुए देखा गया। वीडियो में शामना ने सभी लोगों को उनके आशीर्वाद और बधाई संदेशों के लिए धन्यवाद भी दिया।

वीडियो के एक हिस्से में शमना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जबकि उनके परिवार के सदस्यों ने खुलासा किया कि उन्हें लड़का चाहिए या लड़की। यह मनमोहक वीडियो बहुत सारे प्यारे पारिवारिक पलों से भरा है,और यह दिल को छू लेता है।

ADVT.
ADVT.

दुबई में शमना कासिम और शनिद आसिफ अली की भव्य शादी

25 अक्टूबर 2022 को शमना कासिम ने शनिद आसिफ अली के साथ अपनी शादी की शानदार तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। अपनी शादी के लिए शामना ने एक नारंगी कांजीवरम ब्राइडल साड़ी का चुनाव किया था, जिसे उन्होंने एक हैवी वर्क वाले हरे ब्लाउज, कमर बंद, गोल्डन ज्वेलरी और ग्लैम मेकअप के साथ पेयर किया था। वहीं, शनिद ऑल-व्हाइट आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे। दुबई में कपल की शादी की तस्वीरें कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। लोगों ने शामना और शनिद की प्यारी केमिस्ट्री की तारीफ की थी। शमना कासिम की शादी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

कौन हैं शमना कासिम के पति शनिद आसिफ अली?

शनिद आसिफ अली के साथ उनकी शादी के बाद से लोग अक्सर शमना कासिम के पति के प्रोफेशन के बारे में आश्चर्य करते हैं, क्योंकि बहुत से लोग अभी भी इससे अनजान हैं। बता दें कि शनिद आसिफ अली प्रसिद्ध 'जेबीएस ग्रुप ऑफ कंपनीज' के सीईओ हैं। भारत में वह बहुत लोकप्रिय नहीं हैं, लेकिन मध्य-पूर्व में शनिद एक प्रसिद्ध व्यवसायी हैं, जो अपनी अपार संपत्ति से लोगों को चौंका देते हैं। उदाहरण के लिए, उन्होंने अपनी पत्नी को 2700 ग्राम सोना उपहार में दिया था, जिसकी कीमत 1.30 करोड़ और एक 30 करोड़ रुपए का बंगला भी तोहफे में दिया था।

ADVT.
ADVT.

फिलहाल, हम भी शामना और शनिद को उनकी पहली गर्भावस्था की बधाई देते हैं।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां