एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने हाल ही में, अपनी शादी से ठीक पहले एक इंटरव्यू में अपनी फीलिंग्स के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
शानदार अभिनेत्री शमा सिकंदर (Shama Sikander) अपने सपनों के राजकुमार व अमेरिकी बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन (James Milliron) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। समय-समय पर वह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने मंगेतर के साथ तस्वीरें साझा करती हैं, जिसमें वह प्रमुख कपल गोल्स देती हैं। प्यार में पागल यह जोड़ा 14 मार्च 2022 को पति पत्नी के रूप में अपनी जर्नी शुरू करने वाला है, और होने वाली दुल्हन अपनी शादी की आखिरी मिनट की तैयारियों से गुजर रही हैं।
शमा की खुशी सातवें आसमान पर है, क्योंकि वह मिस से मिसेज बनने वाली हैं। 10 मार्च 2022 को शमा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में सुंदर महिलाओं को रेशमी वस्त्र और मैचिंग आईमास्क पहने देखा जा सकता है। जहां होने वाली दुल्हन शमा सफेद ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं उनके दोस्तों ने गुलाबी रंग के कपड़े पहने थे। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "आखिरकार ब्राइडल वाइब्स प्राप्त किया .... क्या सुंदर बैचलर है, मेरी सभी प्यारी ब्राइड्समैड्स को धन्यवाद, आप सभी ने मेरा दिन बनाया।"
वहीं, अब 'ई-टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में शमा ने खुलासा किया कि, वह अपनी शादी की जगह यानी गोवा में व्यवस्था करने में व्यस्त हैं। उन्होंने आगे बताया कि, वह सो नहीं पा ले पा रही हैं, क्योंकि उनके पास शादी से जुड़े इतने काम हैं कि, उन्हें सोने का समय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, "मुझे कुछ भी महसूस नहीं हो रहा है, क्योंकि अभी भी बहुत काम पूरा करना बाकी है। मुझे शादी के लिए मेरी ड्रेस सुबह 3 बजे मिली और मैं 4 बजे तक पैक कर रही थी। इसलिए, मैं सो नहीं पा रही हूं। (हंसते हुए!)। क्या आप इसकी कल्पना कर सकते हैं कि, मेरे पास अपनी शादी के लिए कोई ड्रेस नहीं थी! मैं अपने डिजाइनर की आभारी हूं कि, उन्होंने आखिरी समय में सब कुछ एक साथ रखा।"
महामारी के चलते शमा की इंटीमेट शादी होने वाली है। उन्होंने कहा कि, उन्हें लगता है कि, शुरू से ही शादी की व्यवस्था करना एक फिल्म बनाने जैसा है। उन्होंने खुलासा किया कि, उनकी शादी में केवल 60 लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि, "मुझे नहीं पता था कि, शादियों का मतलब इतना काम है। यह सचमुच एक फिल्म बनाने जैसा है। इसमें बहुत सी चीजें और लोग शामिल हैं। भले ही यह सिर्फ 60 लोगों की उपस्थिति वाली एक छोटी सी पार्टी है। लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग में सब कुछ व्यवस्थित करने के लिए काफी काम है। मेरे पास सांस लेने का समय नहीं है। मैं गोवा जा रही हूं और मेरा सारा समय तैयारी में लग रहा है। मेरे पास एक टीम है, लेकिन मैं अपनी शादी की व्यवस्था खुद सुनिश्चित करना चाहती हूं कि, सब कुछ ठीक है।"
अभिनेत्री ने आगे बताया कि, उनकी शादी कैसी होगी। उसी के बारे में बात करते हुए शमा सिकंदर ने खुलासा किया कि, यह पारंपरिक नहीं होगा, बल्कि एक आध्यात्मिक शादी होगी। उन्होंने कहा कि, "यह एक पारंपरिक शादी नहीं है, बल्कि एक आध्यात्मिक शादी है। यह दो ऊर्जाओं का एक साथ आना है। हमारे बड़े दिन में शामिल होने वाले लोग हमारे जीवन का एक हिस्सा हैं और जो हमारे लिए अच्छी कामना करते हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है, जो अनिवार्य हो या विशिष्ट है। सब कुछ पूरे दिल से क्यूरेट किया गया है। अन्य जोड़ों की तरह उचित सम्मान के साथ, जेम्स और मैं किसी भी तरह से परंपराओं से बंधे नहीं रहना चाहते थे। मेरी शादी एक बड़ा उत्सव होगी।"
फिलहाल, हम शमा को दुल्हन के अवतार में देखने का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको शमा और जेम्स की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।