बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी मां नीलिमा अजीम के 62वें जन्मदिन पर एक ब्यूटीफुल तस्वीर शेयर की है। तो आइए देखते हैं वो तस्वीर।
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) मां नीलिमा अजीम (Neelima Azeem) का आज यानी 2 दिसंबर 2020 को 62वां जन्मदिन है। इस ख़ास मौके पर बी-टाउन गलियारों से उन्हें कई सेलेब्स ने बधाइयां दी हैं, लेकिन इनमें से बेहद ख़ास अंदाज में एक्ट्रेस को उनके बेटे शाहिद कपूर ने विश किया है। शाहिद ने अपनी मां के स्पेशल डे पर उनकी एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। (ये भी पढ़ें: सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया बिंदी लुक में आई नजर, लिखा-'घर की लक्ष्मी इनाया')
ये पोस्ट दिखाने से पहले ये जान लीजिए कि 1984 में नीलिमा और उनके पति पंकज कपूर दोनों के संबंध खराब हो गए थे। जिसके बाद दोनों अलग हो गए, फिर दोनों ने अलग-अलग लोगों से शादी की। जहां पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी की थी, और इनके रुहान और सनाह नाम के दो बच्चे एक साथ हुए। दूसरी ओर, नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर के बाद राजेश खट्टर से शादी कर ली थी, और इन दोनों के बेटे ईशान खट्टर हैं। शाहिद के तीन सौतेले भाई-बहन हैं और वे तीनों के साथ बहुत अच्छा संबंध रखते हैं। वह अपने भाई ईशान को भी काफी प्यार करते हैं। वहीं उनकी सौतेली बहन, सनाह ने ‘शानदार’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे।
अब आपको दिखाते हैं कि नीलिमा की वो तस्वीर जो शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। दरअसल, आज बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं शाहिद की मां नीलिमा अजीम अपना 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस ख़ास मौके पर एक्टर ने नीलिमा की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एक बोट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पीछे नदी में कई कबूतर उड़ते हुए देखे जा सकते हैं। ये पूरा नजारा काफी आकर्षक लग रहा है, और पिंक कलर का सूट पहने नीलिमा की प्यारी स्माइल इस फोटो को और भी खूबसूरत बना रही है।
इसके साथ ही, अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए शाहिद ने कैप्शन में लिखा है, “मॉम, आई लव यू। हैप्पी, हैप्पी बर्थडे।” इस कैप्शन में एक्टर ने कई हार्ट के इमोजी भी बनाए हैं।
कुछ महीनों पहले, नीलिमा अजीम ने पति पंकज कपूर से तलाक को लेकर अपनी कई सालों की चुप्पी तोड़ी थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पंकज से अलग होने का फैसला उन्होंने नहीं लिया था। वो आगे बढ़ना चाहते थे, इसलिए नीलिमा के लिए तलाक जैसी चीज को हजम कर पाना काफी मुश्किल था। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था, “हालांकि, उनकी भी मजबूरियां रही होंगी, हमारे बीच काफी लंबी दोस्ती रही लेकिन तलाक के साथ दिल भी टूटा।”
नीलिमा ने शाहिद की परवरिश के बारे में बात करते हुए आगे बताया था, “बड़े होने के बाद शाहिद मेरी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा। उसने मुझे पूरा सपोर्ट किया। दिल टूटने के दर्द से उबरने में थोड़ा वक्त लगा था लेकिन कुछ सालों बाद मैं इस सदमे से बाहर आ गई थी।” (ये भी पढ़ें: बेटे तैमूर को कुकिंग क्लासेज देती दिखीं मां करीना कपूर, सामने आईं एडोरेबल फोटोज)
अपनी मां के साथ शाहिद पिता पंकज कपूर के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। 25 फरवरी 2020 को शाहिद ने अपना 39वां जन्मदिन परिवार और क्रू मेंबर्स के साथ शूटिंग सेट पर मनाया था। इस सेलिब्रेशन से उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें शाहिद मीरा और पापा पंकज के साथ नजर आ रहे थे। जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें शाहिद कपूर केक काटते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि मीरा और पंकज कपूर उनके बगल में खड़े हुए थे। वहीं, बर्थडे सेलिब्रेशन से जो तस्वीर सामने आई थी, उसमें मीरा शाहिद को केक खिला रही थीं।
इसके अलावा, 5 मार्च 2020 को पंजाब के राज्यपाल और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के कुलाधिपति वी पी सिंह बदनोर ने दशमेश सभागार में 46वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में पंकज कपूर को डॉक्टर ऑफ मेडिसिन से सम्मानित किया गया था। जिसके बाद अपने पिता को इतनी बड़ी उपाधि मिलने की ख़ुशी में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस ख़ास लम्हे की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें लिखा था, “बधाई हो पापा, डॉक्टर पंकज कपूर!” (ये भी पढ़ें: पूजा बनर्जी ने बताया क्या रखा है बेटे का नाम, शेयर की बेबी बॉय की क्यूट तस्वीरें)
फिलहाल, हम भी नीलिमा कपूर को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको शाहिद कपूर द्वारा अपनी मां के बर्थडे पर शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।