हाल ही में, अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फैशन डिजाइनर आइशा राव के लिए शोस्टॉपर बनी थीं, जिसपर अब उनके प्राउड हसबैंड का रिएक्शन आया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर (Mira Rajput Kapoor) फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। मीरा भले ही एक अभिनेत्री न हों, लेकिन वो एक फेमस सेलिब्रिटी हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा, मीरा कई लड़कियों के लिए फैशन आइकन भी हैं। शायद यही वजह है कि, दिल्ली में चल रहे फैशन वीक में वो शोस्टॉपर बनी थीं, जिसपर उनके पति व एक्टर शाहिद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, दिल्ली में ‘एफडीसीआई’ और ‘लैक्मे फैशन वीक’ के बीच संयुक्त फैशन वीक चल रहा है। 25 मार्च 2022 को आयोजित फैशन वीक प्रोग्राम में शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने स्टनिंग वॉक से पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी। वो फेमस डिजाइनर आइशा राव के लिए शोस्टॉपर बनी थीं। इस दौरान वो लहंगा चोली में नजर आई थीं। उन्होंने हाई वेस्ट फ्लोरल लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने मोटी पट्टियों वाले ब्लाउज और एक प्यारी सी नेकलाइन के साथ स्टाइल किया था। मीरा इस ड्रेस में ग्लैमरस लग रही थीं। पॉप कलर्स से भरा हुआ उनका लहंगा वाकई दिल को छू रहा था। यहां देखिए मीरा की रैंप से तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें-शाहरुख खान के 'पठान' लुक पर बेटी सुहाना ने लुटाया प्यार, पत्नी गौरी ने भी की तारीफ)
अब बात करते हैं शाहिद के रिएक्शन की। एक तरफ जहां फैंस मीरा के इस ग्लैमरस अवतार को बेहद पसंद कर रहे हैं, वहीं उनके पति शाहिद कपूर ने भी उनकी रैंप वॉक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। एक्टर ने 26 मार्च 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक स्टोरी शेयर की, जिसमें मीरा रैंप पर दिख रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "स्टनर।" इस कमेंट को देखकर पता चलता है कि, शाहिद अपनी पत्नी की उपलब्धियों से गर्व महसूस करते हैं।
ये पहली बार नहीं है, जब मीरा राजपूत शोस्टॉपर बनी हों। इससे पहले भी वो कई बार फेसम डिजाइनर्स के लिए शोस्टॉपर बन चुकी हैं। साल 2018 में मीरा ने फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे के शो के लिए अपने पति शाहिद कपूर के साथ रैंप वॉक किया था। दोनों ने अपने रोमांटिक बॉन्ड से रैंप पर अपना जलवा बिखेर दिया था। उस दौरान, मीरा एक फ्लावर प्रिंट, क्रीम-ब्लू-पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि शाहिद एक सुंदर आइवरी बंधगला शेरवानी में खूब जच रहे थे।
(ये भी पढ़ें-कपिल शर्मा की मां जनक रानी ने की बहू गिन्नी चतरथ की तारीफ, कहा- 'वह बहुत अच्छी हैं')
फिलहाल, आपको मीरा राजपूत का लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।