स्टार कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर अब बड़े हो गए हैं, क्योंकि उनकी मां हाल ही में उन्हें डेट पर ले गई थीं। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।
बॉलीवुड के पावर कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत (Mira Rajput) के बच्चे मीशा कपूर-जैन कपूर अब बड़े हो चुके हैं। प्यार में पागल यह जोड़ा अपने बच्चों को मीडिया की लाइमलाइट और पैपराजी से दूर रखना पसंद करता है। हालांकि, मीरा अक्सर अपने बच्चों के साथ अपने जीवन की झलकियां साझा करती रहती हैं। हाल ही में, मीरा अपने बच्चों मीशा और जैन को डेट पर ले गईं। आइए आपको इसकी तस्वीर दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 7 जुलाई 2015 को एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। इस जोड़े ने 16 अगस्त 2016 को अपनी बेटी मीशा कपूर के आगमन के साथ पैरेंटहुड को स्वीकार किया था। इसके बाद 5 सितंबर 2018 को अपने वंडर बॉय जैन कपूर के आगमन के साथ तीन लोगों का परिवार चार लोगों का हो गया था। जैन अब चार साल के, तो मीशा छह साल की हो गई हैं।
(ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने एक्स हसबैंड रितेश पर लगाए संगीन आरोप, बोलीं- 'उन्होंने मुझे धक्के मारकर बाहर निकाला')
13 जून 2022 को पैपराजी ने मीरा राजपूत को उनके बच्चों मीशा कपूर और जैन कपूर के साथ देखा। येलो कलर के समर ड्रेस में बिंदास मां बहुत सुंदर लग रही थीं। दूसरी ओर बच्चों मीशा और जैन ने अपनी ड्रेस से पूरी लाइमलाइट को चुरा लिया। हालांकि, इस बात को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है कि, शाहिद और मीरा के दोनों बच्चे बड़े लग रहे हैं। यहां देखें तस्वीर।
4 अगस्त 2021 को मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। हालांकि, इस तस्वीर में मीशा का चेहरा नजर नहीं आ रहा था, लेकिन ये फोटो मां-बेटी के बीच के गहरे रिश्ते को दर्शा रही थी। उन्होंने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘मुझे तुमसे थोड़ा और प्यार करने दो, इससे पहले कि, तुम बड़ी हो जाओ। कभी-कभी मेरी बेटी मुझे गले लगाकर सोना चाहती है.. तब मैं सोचती हूं कि, क्या ये सचमुच बड़ी हो गई है। लेकिन... शुक्र है कि, अभी वह इतनी बड़ी नहीं हुई है। #birthdaymonth #virgogirls #mybaby’।
(ये भी पढ़ें- शमा सिकंदर ने शादी-बच्चों पर दिया बड़ा बयान, कहा- 'बच्चे गे हों या लेस्बियन, मुझे फर्क नहीं पड़ता')
मार्च 2022 में कपूर परिवार ने मीडिया में बहुत हलचल मचाई थी, जब वे शाहिद की सौतेली बहन सना कपूर की शादी में शामिल हुए थे। जहां सभी ने पारिवारिक शादी में शाहिद और मीरा के लुक को पसंद किया था, वहीं उनके बच्चों मीशा और ज़ैन की उपस्थिति ने लोगों का दिल जीत लिया था। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में सेलिब्रिटी मेहंदी कलाकार वीना नागदा ने भव्य कपूर शादी के बारे में बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि, शाहिद की बेटी मीशा को मेहंदी बहुत पसंद है। वास्तव में, उसके दिमाग में उसका अपना डिज़ाइन था।
फिलहाल, हम मीरा के दोनों बच्चों से प्यार करते हैं। तो आपको इनकी फैमिली फोटो कैसी लगी? कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।