खबर है कि टीवी एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
टीवी के हैंडसम हंक एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने ‘महाभारत’ के अर्जुन से लेकर ‘दास्तां-ए-मोहब्बत’ के 'सलीम' तक, अपने हर किरदार से फैंस का दिल जीता है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिल में जगह पक्की करने वाले शहीर की निजी जिंदगी किसी सीक्रेट डायरी से कम नहीं है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अफवाहों का बाजार इस बात को लेकर गर्म है कि शहीर शेख अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
दरअसल, 'टेलीचक्कर' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शहीर शेख अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ सात फेरे लेने की तैयारियां कर रहे हैं। वेबसाइट के सूत्रों की मानें तो टीवी का ये कपल दिसंबर 2020 में शादी के पवित्र बंधन में बंध सकता है। 'पिंकविला' की खबर के मुताबिक हाल ही में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों की एक छोटी सी रस्म भी हो गई है। हालांकि, अभी तक शहीर शेख या रुचिका कपूर की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। (ये भी पढ़ें: पति विराट कोहली के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं अनुष्का शर्मा, किस करते हुए शेयर की फोटो)
मालूम हो कि पिछले महीने शहीर ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर की एक फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को स्वीकारते नजर आए थे। एक्टर ने अपनी रूमर्ड पार्टनर की दो तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्होंने रुचिका को पब्लिकली ‘माय गर्ल’ कहकर संबोधित किया था। पहली तस्वीर में रुचिका डेनिम ड्रेस कैरी किये हुए हैं और अपना चेहरा उन्होंने घुंघराले बालों से ढके हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो गॉगल्स लगाये दिख रहीं हैं। पहली पिक्चर के कैप्शन में शहीर ने लिखा था, “मम्मी ने कहा कि वहां बैकयार्ड में कुछ है।” दूसरी पिक्चर पर लिखा हुआ था, “कोई बात नहीं, वो मेरी लड़की (मॉय गर्ल) है।” शहीर के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस समेत कई टीवी सेलेब्स ने बधाई भी दी थी।
इससे पहले शहीर का नाम टीवी सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ की को-स्टार एरिका फर्नांडिस, और इंडोनेशियन सिंगर आयु टिंग टिंग के साथ भी जोड़ा जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहीर अपनी कथित गर्लफ्रेंड आयु के प्यार में पागल थे। आयु ने इंडोनेशिया में शाहीर की कई प्रोजेक्ट्स में मदद भी की थी। लेकिन लैंग्वेज बैरियर के चलते दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। वहीं एरिका के साथ शाहीर की एंगेजमेंट की भी खबरें काफी समय तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं थीं, पर कुछ समय बाद इन अफवाहों पर भी विराम लग गया था। रिपोर्टस के मुताबिक, बीते कुछ समय से शहीर शेख और रुचिका कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब इस कपल की शादी की खबर सामने आई है। (ये भी पढ़ें: 12 फेमस टीवी सेलिब्रिटीज जिन्हें शादी के बाद मिला सच्चा प्यार और कर ली दोबारा शादी)
शहीर ने पिछले दिनों 'बॉम्बे टाइम्स' को बताया था कि, उनके माता-पिता चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द शादी कर लें। शाहीर ने कहा है कि, ‘मेरे माता-पिता हर चीज ट्राई कर चुके हैं। मेरे माता पिता जो कि इस समय मुबंई में वह मुझे शादी करने के लिए जोर दे रहे हैं। उन्होंने ये तक कहा था कि जब तक मेरी शादी नहीं होगी वह घर वापस नहीं जाएंगे। इसके आगे शहीर ने हंसते हुए कहा था कि, ‘मुझे ही कोई रास्ता तलाशना होगा।’
रुचिका कपूर एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं। निर्माता के रूप में रुचिका ने करीना कपूर खान, सोनम कपूर अभिनीत फिल्म वीरे दी वेडिंग और लैला मजनू सहित कई फिल्मों में काम किया है। (ये भी पढ़ें: प्रिंस नरूला की वाइफ युविका चौधरी प्रेग्नेंट हैं या नहीं? खुद सामने आकर बताई सच्चाई)
फिलहाल, फैंस को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी जल्दी शहीर शेख शादी करने वाले हैं। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो कि ये खबर सामने आने के बाद से ही शहीर शेख को दुल्हे के रुप में देखने के लिए बेताब हो गए हैं। वैसे, अब इस कपल को सामने आकर अपनी शादी की खबर पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए, जिसका कि फैंस इंतजार कर रहे हैं। तो आपको ये जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।