हाल ही में, एक्टर शहीर शेख ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी अनाया के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) को उनकी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ गुड लुक्स के लिए भी जाना जाता है। उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उनके चाहने वाले उनके निजी जीवन के बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि, शहीर एक प्राइवेट पर्सन हैं और वो अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों के साथ ज्यादा शेयर करना पसंद नहीं करते हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपनी बेटी अनाया के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, शहीर ने 19 अक्टूबर 2020 को अपने जीवन के प्यार रुचिका कपूर से शादी रचाई थी। अपनी शादी को भी इन्होंने काफी प्राइवेट रखा था। 10 सितंबर 2021 को कपल ने एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम इन्होंने अनाया रखा है। ये दोनों ही अनाया की बेहद कम तस्वीरें शेयर करते हैं और जब भी शेयर करते हैं, तो उनका चेहरा छिपा लेते हैं। अभी तक इन्होंंने अपनी बेटी का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है।
(ये भी पढ़ें- बॉबी देओल के दोनों बेटे आर्यमान-धरम बॉलीवुड में एंट्री करने की कर रहे तैयारी! एक्टर ने कही ये बात)
अब बात करते हैं शहीर द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो की। दरअसल, 22 जून 2022 को शहीर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी बेटी अनाया के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें शहीर अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। जहां शहीर सफेद रंग की टी-शर्ट में बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं, वहीं उनकी बेटी अनाया पीले रंग के टॉप और प्रिंटेड पैंट में काफी क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर में दोनों का ही चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए शहीर ने लिखा, ''इत्ता सा टुकड़ा चांद का।''
इससे पहले, शहीर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी बेटी के साथ एक और तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने अपने नए घर की झलक भी दिखाई थी। ये उनके द्वारा खरीदी गई नई प्रॉपर्टी थी, जिसमें काम चल रहा था। इस फोटो में शहीर काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे थे। वहीं, अनाया सफेद रंग की ड्रेस में काफी क्यूट लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- 'पांड्या स्टोर' फेम सृष्टि माहेश्वरी ने इंजीनियर करण वैद्य से की शादी, बताई अपनी वेडिंग स्टोरी)
फिलहाल, हमें तो शहीर शेख और उनकी बेटी अनाया का ये मजबूत बॉन्ड काफी अच्छा लगता है। वैसे, आपको इनकी तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।