टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल शहीर शेख और रुचिका कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने साल 2020 में एकता कपूर की फिल्म डिवीजन की हेड रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) से कोर्ट मैरिज की थी और तब से ये कपल एक साथ हंसी-ख़ुशी अपनी जिंदगी बिता रहा है। अब खबर आई है कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं और पैरेंटहुड का अनुभव करने के लिए एक्साइटेड हैं।
पहले आप ये जान लीजिए कि, शहीर शेख ने 27 दिसंबर 2020 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके जरिए उन्होंने अपनी और रुचिका कपूर की कोर्ट मैरिज की जानकारी दी थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, दोनों ने हाथ में फूलों का बुके लिया हुआ है और कपल एक-दूसरे की आंखों में खोया हुआ है। इस तस्वीर के साथ शहीर ने कैप्शन में लिखा था, ‘जिंदगी ख़त्म भी हो जाए अगर...न कभी खत्म हो उल्फत का सफ़र। #chaloDildarChalo #ikigai।’ हालांकि शादी के बाद कपल शहीर के होमटाउन जम्मू भी गया था। यहां पर शहीर और रुचिका ने शादी के बाद की रस्म अदा की थी। दावा किया जा रहा था कि, ये लव बर्ड्स जून 2021 में एक ग्रैंड और ट्रेडिशनल वेडिंग करेगा, लेकिन बढ़ते कोरोना केसेस की वजह से दोनों की शादी का ग्रैंड सेलिब्रेशन अब शायद ही हो पाएगा।
(ये भी पढ़ें: नीति टेलर ने 9 मंथ एनिवर्सरी पर पति परीक्षित बावा संग खूबसूरत फोटो की शेयर, प्यार में डूबा दिखा कपल)
अब आपको बताते हैं कपल के पेरेंट्स बनने के बारे में। दरअसल, टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ को एक सोर्स ने बताया, “शहीर मीडिया में ज्यादातर अपनी चीजें नहीं लाते हैं और उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं है। उन्होंने इस बारे में देश में मौजूदा महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी को नहीं बताया है। रुचिका अपने पहले ट्राईमेस्टर में हैं। दोनों अपने जीवन में इस नए फेज को अपनाने के लिए तत्पर हैं।”
इससे पहले, शहीर शेख ने 16 अप्रैल 2021 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपनी लेडीलव रुचिका के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, शहीर शेख और रुचिका एक साथ बैठे हुए हैं और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान रुचिका ने अपने हैंडसम हसबैंड का हाथ पकड़ रखा है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। लुक की बात करें तो, शहीर व्हाइट शर्ट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं और रुचिका ने प्रिंटेड आउटफिट कैरी किया है। इस तस्वीर के साथ शहीर ने महज दो शब्दों का लेकिन प्यारा कैप्शन दिया था। एक्टर ने लिखा था, ‘6 महीने और गिनती जारी है।’
(ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर और रिद्धिमा से अलग रहने पर नीतू कपूर ने कहा- 'मैं नहीं चाहती कि वो मेरे सिर पर चढ़ें')
शहीर शेख ने ‘स्पॉटबॉय’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्टर ने बताया था कि, उन्होंने कोर्ट मैरिज क्यों की है? शहीर ने कहा था कि, ‘मुझे अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना भी नहीं पसंद है, तो आप खुद ही कल्पना कर सकते हैं। मैं हमेशा से अपनी मैरिज सिंपल तरीके से चाहता था। रुचिका और मेरे परिवार के लोग सिंपल तरीके से मैरिज के लिए राजी नहीं थे, लेकिन पैनडेमिक की वजह से, हमें शादी के सेलिब्रेशन को छोटा और प्राइवेट रखने का अवसर मिला।’ एक्टर ने आगे बताया था कि, उनकी शादी में सिर्फ 10 लोग ही शरीक हुए थे।
फिलहाल, अभी तक कपल ने अपने जल्द पेरेंट्स बनने की खबर की पुष्टि नहीं की है। तो आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।