Shah Rukh Khan अपनी फैमिली संग पहुंचे अंबानी के गणपति उत्सव में, ब्लू कुर्ते में Abram ने जीता दिल

अंबानी फैमिली द्वारा आयोजित गणपति उत्सव में अभिनेता शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए। हालांकि, तस्वीर से आर्यन खान गायब थे। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Sep 20, 2023 | 08:33:50 IST

सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्म 'जवान' की अपार सफलता के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में अभिनेता अपनी पूरी फैमिली के साथ स्टाइल में पहुंचे। 

ADVT
ADVT

बता दें कि इस साल का गणेश चतुर्थी उत्सव मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने इसी वर्ष अपने नाती-नातिन व पोती (ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों कृष्णा-आदिया व आकाश अंबानी की बेटी वेदा) का अपनी फैमिली में स्वागत किया है। साथ ही अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट भी उनके परिवार का हिस्सा बनी हैं। खैर, अंबानी के घर पर आयोजित गणपति उत्सव में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए।

अंबानी के गणपति उत्सव में स्टाइलिश अंदाज में नजर आई शाहरुख खान की फैमिली

अंबानी का कोई भी जश्न 'किंग खान' की मौजूदगी के बिना पूरा नहीं हो सकता। ऐसे में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों सुहाना खान व अबराम खान के साथ अंबानी के गणपति उत्सव में शामिल हुए। हमने गौरी खान की मां सविता छिब्बर को भी देखा। जहां हर कोई स्टाइलिश अंदाज में नजर आया, वहीं अबराम ने अपने ब्लू कलर के कुर्ते से सबका दिल जीत लिया। वह शाहरुख खान का मिनी वर्जन लग रहे थे।

ADVT.
ADVT.

खान परिवार ने खुशी-खुशी पैपराजी के लिए पोज दिया। जहां शाहरुख खान पठानी कुर्ता और पायजामा में हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने अपने लंबे बालों को छोटी सी पोनीटेल में बांधा था। वहीं, गौरी ने बेज कलर का शाइनी एथनिक सूट चुना था। सुहाना ने आइवरी कलर के सूट में अपनी मां को मैच किया था। सुहाना खान के इस देसी लुक ने फैंस का दिल लूट लिया। 

ADVT.
ADVT.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ADVT.
ADVT.

शाहरुख खान का गणपति उत्सव

इसके पहले, शाहरुख खान ने 19 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी पर घर पर लाए गए अपने गणपति बप्पा की एक झलक साझा की थी। उन्होंने फैंस के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी थीं।

उन्होंने लिखा था, "घर में स्वागत है बप्पा जी। आपको और आपके परिवार को भगवान गणेश का सम्मान करने वाले एक अद्भुत दिन की शुभकामनाएं। भगवान गणेश हम सभी को खुशी, बुद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और खाने के लिए ढेर सारे मोदक प्रदान करें!!!"

शाहरुख खान का वर्क फ्रंट

अभिनेता शाहरुख खान फिल्म 'पठान' और 'जवान' के बाद अगली बार राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने कथित तौर पर अपनी फीस बढ़ा दी है। 'स्पॉटबॉय' की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान द्वारा अपनी अगली फिल्म 'डंकी' के लिए मुनाफे में 60% हिस्सेदारी के साथ अपनी फीस बढ़ाकर 100 करोड़ रुपए करने की उम्मीद है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और इसमें शाहरुख के अपोजिट तापसी पन्नू हैं।

ADVT.
ADVT.

जब Shah Rukh Khan ने दिखाया था अपने पैरेंट्स की फोटो वाला गोल्डन लॉकेट, उसके वैल्यू पर भी की थी बात...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको शाहरुख की फैमिली की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां