एक्ट्रेस शबाना आजमी और उनके पति जावेद अख्तर आज यानी 9 दिसंबर 2020 को अपनी शादी की 36वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर एक बड़ी बात बताई है।
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) और उनके गीतकार पति जावेद अख्तर (Javed Akhtar) आज यानी 9 दिसंबर 2020 को अपनी शादी की 36वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जावेद अख्तर और अपनी शादी को लेकर एक बड़ी बात बताई है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
शबाना के उस पोस्ट के बारे में आपको बताएं, उसके पहले हम इस कपल की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। दरअसल, शबाना आज़मी से पहले जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस हनी ईरानी से शादी की थी। जावेद अपनी कविताएं सुनाने मशहूर शायर कैफ़ी आज़मी के घर जाया करते थे। कैफ़ी की एक बेटी थी और वो अलग तरह की फिल्मों में किरदार करने के लिए जानी जाती थीं उनका नाम शबाना आज़मी था। शबाना से पहली बार जावेद उनके घर पर ही मिले। एक ही जैसे घरेलू माहौल में पले.बढ़े होने के कारण दोनों में एक कंफर्ट लेवल था। लेकिन पहले थोड़ी हिचकिचाहट थी क्योंकि जावेद का रिलेशनशिप स्टेटस मैरिड था। लेकिन समय के साथ चीज़ें काफी बदलने लगी थीं पर आगे नहीं बढ़ पा रही थीं। ऐसे में जावेद ने पहला कदम बढ़ाया और एक पार्टी में जहां शबाना भी थीं, जावेद उनकी फिल्म 'स्पर्श' में उनकी परफॉरमेंस की तारीफ करने लगे। यहां से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। (ये भी पढ़ें: कपिल ने पूछा- शादी में परफॉर्म करने के लिए ससुराल वालों से फीस ली थी? जानें नेहा कक्कड़ का जवाब)
जब दोनों के रिलेशन की बात शबाना के पेरेंट्स तक पहुंची तो उनका रुख सख्त हो गया। शबाना की मां शौकत तो इसके सख्त खिलाफ थीं। लेकिन पापा चिल्ड आउट थे, उन्हें बस जावेद के शादीशुदा होने से समस्या थी। शबाना ने अपने पापा से पूछा,क्या वो मेरे लिए सही नहीं है? पापा ने कहा, 'वो गलत नहीं है, परिस्थितियां गलत हैं।' शबाना ने पूछा, 'अगर वो परिस्थितियां बदल दें तो? जवाब आया, 'तब तो सब ठीक हो जाना चाहिए।'
शबाना और जावेद के रिलेशनशिप की खबर हनी को भी थी। पहले उन्होंने बातों को नज़रअंदाज़ किया, लेकिन फिर घर का माहौल बिगड़ने लगा। रोज़ झगड़े होने लगे। हनी को जैसे ही ये एहसास हुआ कि उनके पति अब उनसे प्यार नहीं करते हैं, तो उन्होंने जावेद को शबाना के पास जाने को कह दिया। शादी के 7 साल बाद हनी और जावेद अलग हो गए। लेकिन तलाक होने तक साल 1984 आ गया। हनी से तलाक लेने के बाद जावेद ने शबाना से 9 दिसंबर 1984 को शादी कर ली। उनके बच्चे अपनी मां के साथ रहते थे। किसी मेडिकल प्रॉब्लम की वजह से जावेद-शबाना की कोई औलाद नहीं हो सकी। हनी ईरानी और जावेद अख्तर के बच्चों (फरहान अख्तर और जोया अख्तर) की शबाना आज़मी से अच्छी बॉन्डिंग है लेकिन दोनों पत्नियों के बीच रिश्ते खास नहीं हैं। (ये भी पढ़ें: पति शोएब ने शेयर किया पहला फैमिली वीडियो, तो दीपिका कक्कड़ ने सुसराल वालों के साथ किया डांस)
अब आइए आपको बताते हैं कि शबाना ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर आखिर क्या पोस्ट लिखा है? दरअसल, 8 दिसंबर 2020 को शबाना न अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति जावेद के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों शीशे के सामने खड़े होकर प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ फोटो क्लिक कर रहे हैं। ये फोटो वाकई बेहद खूबसूरत है। लेकिन इससे ज्यादा फैंस का ध्यान एक्ट्रेस के कैप्शन ने खींचा है।
शबाना ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, ''इस साल 9 दिसंबर को हमारी शादी को 36 साल हो चुके हैं। माशाअल्लाह, जावेद कहते हैं, 'शबाना और मैं इतने अच्छे दोस्त हैं कि शादी भी हमारी दोस्ती को खत्म नहीं कर सकती!'' कुल मिलाकर एक्ट्रेस के कैप्शन से दोनों के अटूट प्यार को समझा जा सकता है। (ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की बहन निहारिका की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें व वीडियो आईं सामने, डांस करता दिखा कपल)
शबाना आजमी और जावेद अख्तर को लगता है कि उनकी दो दशक पुरानी शादी इसलिए कामयाब रही है, क्योंकि दोनों हमेशा दोस्त की तरह रहे हैं। इन दोनों का खुद का एक भी बच्चा नहीं है, फिर भी इनकी जिंदगी में कोई खालीपन नहीं है। दोनों एक-दूसरे को दिल से प्यार करते हैं और एक.दूसरे की तारीफ के साथ उनका पूरा सम्मान भी करते हैं।
फिलहाल, शबाना आज़मी अपनी शादीशुदा ज़िंदगी के 36 साल बाद भी जावेद अख्तर के साथ खुश हैं। हम उम्मीद करते हैं आने वाले समय में भी वो अपने पति के साथ एंजॉय करती रहें। तो आपको शबाना आजमी द्वारा शेयर किया गया पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।