अपनी शादी में चांद सी नज़र आ रही थीं ये 24 एक्ट्रेसेस, इनके ब्राइडल लुक को देख नहीं हटेंगी निगाहें

क्या आपने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की रियल लाइफ वेडिंग लुक को देखा है? शायद नहीं, तो आइए आपको इंडस्ट्री की कुछ फेमस एक्ट्रेसेस के ब्राइडल लुक को दिखाते हैं।

By Ritu Singh Last Updated: Sep 22, 2020 | 19:14:34 IST

हर लड़की के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस उनकी रोल मॉडल होती हैं। उनके फैशन, लुक और स्टाइल को कॉपी करना हर लड़की को पसंद होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऑन स्क्रीन ही नहीं, ऑफ स्क्रीन भी अपने लुक्स को लेकर हमेशा ही ट्रेंड होती रहती हैं और खास कर जब वेडिंग की बात आती है तो इन डीवाज़ के ब्राइडल लुक हमेशा ही डिमांड में होते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को फिल्मों में तो आपने कई बार दुल्हन बनते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी उनकी रियल वेडिंग का ब्राइडल लुक देखा है? यहां आपको हम बॉलीवुड के अलग-अलग दौर की एक्ट्रेसेस के रियल ब्राइडल लुक दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर शायद ही आप इनसे अपनी निगाहें हटा सकें। इनके ब्राइडल लुक की खास बात ये है कि, इन एक्ट्रेसेस के लुक को आज भी लड़कियां अपने वेडिंग पर कॉपी करती हैं। तो आइए आपको दिखाएं कि, अपनी रियल वेडिंग में नीतू सिंह (Neetu Singh), जया भादुड़ी (Jya Bhaduri) से लेकर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit),काजोल (Kajol),करीना कपूर (Kareena Kapoor) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जैसी 24 एक्ट्रेसेस दुल्हन बन कर कैसी नज़र आईं थीं।

ADVT
ADVT

देखें, बीते दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का ब्राइडल लुक(1960-1980)

शर्मिला टैगोर

यहां शुरुआत हम नवाबी घराने की दुल्हन शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) से कर रहे हैं। शर्मिला ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे 'पटौदी के नवाब' मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) से शादी की थी। शर्मिला ने अपने निकाह में सुनहरे रंग का घाघरा पहना था और इसमें वह एक शाही दुल्हन सी नजर आ रही थीं। 'स्टनिंग ब्राइडल ज्वैलरी' और घाघरे के साथ उनकी दिलकश मुस्कान वाली तस्वीरों को देखने के बाद शायद ही आप उनसे अपनी नजर हटा सकेंगे। यहां आपको यह भी बता दें कि शर्मिला टैगोर की शादी के इस जोड़े को बाद में उनकी दूसरी बहू करीना कपूर खान ने भी अपनी वेडिंग पर पहना था।

सायरा बानो

अपने जमाने की सबसे 'इंस्पायरिंग' बॉलीवुड जोड़ी में शुमार सायरा बानो (Saira Banu) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को उनके चाहने वाले कभी नहीं भूल सकते। डॉल सी नजर आने वाली सायरा भी अपने निकाह में बेहद हसीन लग रही थीं। सायरा ने हेवी वर्क वाले घाघरे के साथ एक सिंपल दुपट्टे को कैरी किया था और इसे अपने सिर पर लेकर पारंपरिक मुस्लिम दुल्हन का लुक दिया था। यकीन मानें, सयारा बानो की वेडिंग पिक्स को देख कर आप उनकी चुलबुली मुस्कुराहट और टिमटिमाती आंखों को देखते रह जाएंगे। यही नहीं, आप सायरा और दिलीप कुमार की वेडिंग की तस्वीरें देखकर उनकी खुशी को भी महसूस कर सकते हैं। 

ADVT.
ADVT.

जया बच्चन उर्फ जया भादुड़ी

जया भादुड़ी (jya Bhaduri) अपनी वेडिंग पिक्स में सुर्ख लाल जोड़े में बेहद मासूम और खूबसूरत नजर आ रही हैं। पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ उनकी शादी हुई और वह अपनी शादी में बिलकुल पारंपरिक दुल्हन की तरह तैयार हुईं थीं। लाल साड़ी के जोड़े और सुनहरे गहनों से सजी जया और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तस्वीरें आज भी वायरल होती रहती हैं और यही कारण है कि उनका ये वेडिंग लुक अब भी लड़कियां अपनी शादी में कॉपी करती हैं।

नीतू सिंह

ADVT.
ADVT.

फिल्मी पर्दे पर ही नहीं, निजी जिंदगी में भी चुलबुली नीतू सिंह (Neetu Singh) और एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की केमेस्ट्री शानदार थी। दोनों कई फिल्मों में साथ दिखे और फिर शादी भी की। सोशल मीडिया पर नीतू और ऋषि कपूर की वेडिंग पिक्स आज भी वायरल होती रहती हैं। अफसोस कि अब ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें उनकी मौजूदगी दर्ज कराती रहती हैं। इंटरनेट नीतू सिंह और ऋषि कपूर की शादी की तस्वीरों से भरा पड़ा है और इसकी वजह यही है कि, ये कपल अपनी शादी पर बेहद खूबसूरत लग रहा था। खास कर नीतू सिंह की शादी की तस्वीरों को देख कर आप आज भी उन पर फिदा हो जाएंगे। हेवी वर्क वाली साड़ी में वह पारंपरिक भारतीय दुल्हन की तरह सजी थीं। नाक में नथ और माथे का टीका उनके लुक को और दिलकश बना रहा था।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपनी शादी बहुत ही प्राइवेट रखी थी। हालांकि, शादी की तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आने लगी थीं और तस्वीरें बताती हैं कि, उनकी शादी एक विशिष्ट दक्षिण भारतीय तरीके से हुई थी। अपनी शादी में हेमा मालिनी ने 'साउथ सिल्क' साड़ी पहनी थी। बेहद कम ज्वेलरी के साथ भी वह हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। जी हां, ये दावा हम नहीं बल्कि उनकी तस्वीरें खुद करती हैं।

डिंपल कपाड़िया

ADVT.
ADVT.

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh khanna) की शादी बॉलीवुड में सबसे चर्चित शादी रही थी। डिंपल कपाड़िया ने अपनी शादी के लिए बेहद हैवी वर्क वाली साड़ी चुनी थी। सोने के गहनों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। खासकर उनकी नथ ही सबसे ज्यादा लोगों को आकर्षित कर रही थी। एक पारंपरिक भारतीय दुल्हन की तरह ही वह अपनी शादी में नज़र आ रही थीं। शादी के दिन जितनी खूबसूरत वह दिख रही थीं, उसे शब्दों में पिरोना उतना ही मुश्किल है। नहीं यकीन, तो आप खुद उनकी तस्वीरें देख लें। (इसे भी पढ़ें: इन 8 एक्ट्रेस के 'ओवरवेट' का हर कोई बनाता था मजाक, फिर टैलेंट के दम पर की हर किसी की बोलती बंद)

देंखें,1990 से 2000 के दशक की एक्ट्रेसेस का ब्राइडल 'स्टनिंग लुक'

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और डॉ.श्रीराम नेने (Dr. Sriram Nene) की शादी भले ही आनन-फानन में हुई हो, लेकिन आपके लिए हमारे पास उनकी रिसेप्शन की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में माधुरी हेवी गोल्डन 'एथनिक वियर' में नजर आ रही हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने इसे नेट के दुपट्टे के साथ कैरी किया है। ऊपर से पहनी गई मैचिंग गोल्ड ज्वेलरी ने उनके लुक को इतना मनमोहक बना दिया है कि, शायद ही आपका मन उन्हें देखने से भरे।

काजोल

काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajai Devgan) ने एक बड़े ही शानदार 'मराठी थीम' पर अपनी शादी की थी। सांवली सलोनी काजोल अपनी शादी की तस्वीरों में बेहद ही खास नजर आ रही हैं। बंगाली मूल की काजोल हरे रंग की साड़ी में पारंपरिक मराठी दुल्हन सी लग रही थीं। ट्रेडिशनल मराठी नथ, हरी चूड़ियां और वाकी (बाजूबंद) सब कुछ उनके लुक को और भी निखार रहा था। चुलबुली सी काजोल दुल्हन के रूप में भी वैसे ही नजर आ रही थीं।

श्रीदेवी

श्रीदेवी (Shri Devi) और बोनी कपूर (Bony Kapoor) की शादी की एकमात्र तस्वीर ही अक्सर वायरल होती है। इन तस्वीरों में श्रीदेवी पारंपरिक दक्षिण भारतीय दुल्हन के गेटअप में हैं। सुनहरी लाल चमकती साड़ी में वह बहुत ही कम गहनों में बोनी कपूर के साथ मंडप में बैठी हैं। माथे पर सजा मांग टीका उनके ब्राइडल लुक को कंप्लीट बना रहा है। श्रीदेवी अपनी शादी में बहुत ही सिंपल, लेकिन काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

ट्विंकल खन्ना

सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से 2001 में शादी की थी। शादी में ट्विंकल ने हेवी गोल्डन वर्क वाली लाल रंग की साड़ी पहनी थी। ट्विंकल ने अपनी शादी में बिलकुल अपनी मां डिंपल कपाड़िया की तरह कम गहने पहने थे, लेकिन उनके माथे पर लटकता मांग टिका उनके लुक को और निखार रहा था।

रवीना टंडन

अक्षय कुमार से ब्रेकअप के बाद रवीना टंडन (Raveena Tondon) ने 2004 में फिल्म प्रोड्यूसर अनिल थडानी (Anil Thadani) से शादी की। शादी में रवीना टंडन किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। पारंपरिक भारतीय दुल्हन की तरह उन्होंने लाल साड़ी के साथ फुल स्लीव वाली चोली पहनी थी। बड़ी सी नथ, डार्क रेड लिपस्टिक और गहरे काजल के बीच उनकी खूबसूरती को शब्दों में पिरोना मुश्किल है।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) भी अपनी शादी पर बेहद खूबसूरत नजर आईं थी। बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapoor) से भले ही उनकी शादी लंबी नहीं चली, लेकिन अपनी शादी में वह सिल्वर वर्क वाले पिंक लहंगे में गजब ढा रही थीं। बड़ी सी नथ पहन कर उन्होंने खुद को एक ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक भी दिया था। हैवी जरी वाले लहंगे के साथ उन्होंने दुपट्टा भी वैसा ही कैरी किया था। उनका ये कंप्लीट ब्राइडल लुक देख कर, शायद हर कोई ऐसी ही दुल्हन की कामना करेगा।

ऐश्वर्या राय बच्चन

'मिस वर्ल्ड' ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपनी शादी में पारंपरिक सुनहरी पीली कांजीवरम साड़ी पहनी थी। साथ में 'स्वारोवस्की क्रिस्टल ज्वेलरी' और गोल्डन थ्रेडवर्क आउटफिट उनके दुल्हन के रूप में चार चांद लगा रहा था। हैवी ज्वेलरी के साथ माथे पर भरा हुआ मांगटीका और गजरे वाला जूड़ा, उनकी सुंदरता को और भी बढ़ा रहा था। उनका ये ब्राइडल लुक आज भी लड़कियों को अपनी वेडिंग के लिए 'फर्स्ट चॉइस' लगती है।

मलाइका अरोड़ा

बी-टाउन की खूबसूरत दुल्हनों की बात हो और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का जिक्र न हो तो कुछ अधूरा सा रहेगा। स्टाइलिश और फैशनेबल मलाइका ने अरबाज खान (Arbaaz Khan) से शादी के समय बिलकुल ही अलग तरह की ड्रेस चुनी थी। वह अपनी शादी में एक ऑफ-शोल्डर व्हाइट वेडिंग गाउन में नजर आईं थीं। उनकी नेकलाइन पर पर्ल नेकलेस उन्हें बहुत ही डिसेंट लुक दे रही थी। (इसे भी पढ़ें: टीवी इंडस्ट्री के वो 10 एक्टर्स, जिन्होंने अपने पहले पार्टनर को धोखा देकर किसी और से किया प्यार)

'मॉडर्न ऐरा' की इन दुल्हनों पर भी डालें नजर (2010-2018)

करीना कपूर खान

बेबो यानी करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के उलट अपनी शादी की सुबह हरे कुर्ते को चूड़ीदार सलवार के साथ पहना था। वहीं शादी के वक्त उन्होंने अपनी सास यानी शर्मिला टैगोर के जोड़े को पहना था। रिसेप्शन में उन्होंने मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किए बरगंडी लहंगे पर मरून दुपट्टे को कैरी किया था। इन तीनों ही ओकेजन पर वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। तीनों ही ड्रेस के साथ उन्होंने सोने और कुंदन की ज्वेलरी भी कैरी की थी, जो उनके लुक को और उभार रहा था।

कोंकणा सेन शर्मा

कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) और रणवीर शौरी (Ranveer Shourie) ऐसा कपल रहा है जो शादी से पहले और शादी टूटने के बाद भी ‘टॉक ऑफ द टाउन’ रहा है। गहरी आंखों वाली सांवली बंगाली सुंदरी कोंकणा जब दुल्हन बनी होंगी तो सोचिए कितनी शानदार दिख रही होंगी। अपनी सिंप्लीसिटी के लिए जानी जाने वाली कोंकणा ने अपनी शादी में दादी के पारंपरिक सोने के गहने पहने थे, जो उनकी सुनहरी ब्राइडल ड्रेस पर ही नहीं उन पर भी काफी जंच रहे थे। बिलकुल लाइट मेकअप में वह पहली दुल्हन होंगी, जिन्हें खूबसूरती का ताज पहनाया जा सकता है।

जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) ने 3 फरवरी 2012 में शादी की थी। क्रिश्चियन बैकग्राउंड की जेनेलिया जब अपनी शादी में ट्रेडिशनल मराठी लुक में नजर आईं तो उनकी खूबसूरती और बढ़ गई। गोल्ड और कुंदन के बॉर्डर वाली साड़ी के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी भी कैरी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें आप टकटकी लगाए देखते रह जाएंगे।

दीया मिर्ज़ा

पूर्व 'मिस एशिया पैसिफिक' दीया मिर्ज़ा (Dia Mirza) ने अपनी शादी में बहुत ही यूनिक कलर कॉम्बिनेशन का शरारा कैरी किया था। ट्रेडिनशल लाल रंग से दूर उनका ये सेलेक्शन सच में बहुत खास था। फिल्म प्रोड्यूसर साहिल संघा (Sahil Sangha) के साथ 18 अक्टूबर,2014 को उन्होंने शादी की थी। हालांकि, ये शादी अब टूट चुकी है। मार्च में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साहिल से अलग होने की जानकारी दी थी। हालांकि, शादी की बात करें तो वो अपने ब्राइडल लुक में बेहद खास लग रही थीं।

एशा देओल

सुपरस्टार हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी एशा देओल (Esha Deol) अपनी वेडिंग में बहुत ही खूबसूरत दिखी थीं। चमकदार लाल और सुनहरे रंग के लहंगे को तीन भारी कांजीवरम साड़ियों के कॉम्बिनेशन से बनाया गया था। इसे खास तौर पर दक्षिण भारत से मंगवाया गया था। उनके इस लहंगे को मंदिर के ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी से सजाया गया था।

प्रीति जिंटा

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) ने 1 मार्च 2016 को लॉस एंजिल्स में बिजनेसमैन और फाइनेंशियल कंसलटेंट जीन गुडेनो (Jean Goodeno) से शादी की थी। ये बहुत ही प्राइवेट फंक्शन था, लेकिन उनकी शादी की तस्वीरें हम आपके लिए ले आए हैं। प्रीति ने राजपुताना अंदाज में शादी की थी और सुर्ख लाल जोड़े में वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। लहंगे को कंप्लीट करता जड़ाऊ जेवर बहुत ही शानदार लुक दे रहा था।

सोनम कपूर

अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड की फैशन दीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी अपनी वेडिंग पर बहुत दिलकश लग रही थीं। हेवी ज्वेलरी के साथ लाल और सुनहरे बॉर्डर वाले लहंगे में वह गजब की खूबसूरत लग रही थीं। (इसे भी पढ़ें: अपने अफेयर्स को लेकर विवादों में रहे हैं ये 9 एक्टर्स, फिर भी इनकी पत्नियों ने इन्हें स्वीकारा)

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat kohali) ने दिसंबर 2017 में इटली जा कर शादी की थी, लेकिन इनकी शादी की तस्वीरें देखने के बाद शायद ही इस कपल से किसी की नजर हट सके। एक्ट्रेस ब्राइडल लुक में जितनी खूबसूरत लग रही थीं, शायद ही वह स्क्रीन पर उतनी खूबसूरत लगी हों। बड़ी सी नथ के साथ अनुष्का ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, जिसमें हेवी वर्क था। अनकट डायमंड और स्पिनल चोकर, झुमके और मांग टीके में उन्हें देख कर बस आपको देखते ही रहने का मन करेगा।

दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और एक्टर रणबीर सिंह (Ranbir Singh) की शादी बॉलीवुड में बहुत चर्चित रही थी। हालांकि इन्होंने भी अपनी शादी को बहुत प्राइवेट रखा था, लेकिन वेडिंग पिक्स में दीपिका के लुक को देख कर आपके होश जरूर उड़ जाएंगे। स्मोकी आई और बड़ी नथ के साथ दीपिका ने अपनी वेडिंग में लाल बॉर्डर पर सुनहरे थ्रेड वर्क वाल लहंगा पहना था।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने जयपुर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। अपने वेडिंग डे पर प्रियंका बहुत ही पारंपरिक तरीके से तैयार हुईं थीं। गुलाबी लहंगे पर हेवी ज्वेलरी के साथ वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, जबकि उनके विपरीत निक ने सफेद रंग की जड़ाऊ शेरवानी पहनी थी।

आपको नहीं लगता कि केवल स्क्रीन पर ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी ये बॉलीवुड डीवाज दुल्हन के रूप में बहुत खूबसूरत लगी थीं। तो आपको इन एक्ट्रेसेस मे किसका ब्राइडल लुक सबसे अच्छा लगा? हमें जरूर बताएं और यदि कोई सुझाव हो तो वह भी अवश्य दें।

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'