क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी की 10वीं सालगिरह के मौके पर साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पति धोनी के साथ कुछ अनदेखी फोटोज भी शेयर की हैं।
फेमस कपल्स में से एक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी की 10वीं सालगिरह के मौके पर साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पति धोनी के साथ कुछ अनदेखी फोटोज भी शेयर की हैं जिसको कि आज तक बहुत से लोगों ने नहीं देखी हैं। तो आइए हम आपको दिखाते हैं।
साक्षी ने अपनी बेटी जीवा और पति धोनी संग फोटो शेयर करते बेहद खूबसूरत मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा कि, ''साथ चलते-चलते दस साल चलना एक टीमवर्क था। एक-दूसरे को जगह देने से हम काफी मैच्योर हो गए हैं साथ ही एक-दूसरे के लिए पागल होने के कारण हम कई बार करीब आए। जीवन में मामलों को प्राथमिकता देते हुए हमने उन लोगों के महत्व को महसूस किया। एक-दूसरे को बिना पुश किए निष्पक्ष खेलना हमें मजबूत बनाता है। उतार-चढ़ाव के दौरान एक साथ काम करते हुए हमने प्यार के जादू को समझा।'' (ये भी पढ़ें: 27 सालों से अलग रह रहे हैं अलका याग्निक और नीरज कपूर, फिर भी प्यार है बेमिसाल)
साक्षी ने आगे लिखा, ''इस खास दिन पर हम अपने माता-पिता, दोस्तों, रिश्तेदारों और भाई-बहनों के लिए काफी आभारी हैं। हम अपने खास दोस्तों को काफी मिस करते हैं जिन्होंने हमारे बुरे समय में हमें काफी सपोर्ट किया है। इसके साथ ही साक्षी ने अपने और एमएस धोनी के फैन्स को भी शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि उनके बगैर हम कुछ भी नहीं हैं।''
साक्षी की शिक्षा देहरादून के वेलहेम में हुई और बाद में उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से डिग्री हासिल की। साक्षी ने अपनी ट्रेनिंग कोलकाता के ताज बेंगाल होटल में पूरी की। ताज बेंगाल होटल में 2008 में साक्षी और धोनी की मुलाकात हुई जब भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ इडन गार्डन में होने वाले मैच के लिए ताज में रुकी थी। साक्षी और धोनी दोनों के दोस्त युद्धजीत दत्ता ने दोनों की मुलाकात करवाई। (ये भी पढ़ें: नीना गुप्ता: एक ऐसी एक्ट्रेस जो शादी के पहले बनी मां, 49 साल में हुआ प्यार और रचाई शादी)
बाद में धोनी ने युद्धजीत से साक्षी का नंबर लिया और उन्हें मैसेज किया। पहले साक्षी को इस बात का विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें धोनी ने मैसेज किया है। और इस तरह साक्षी और धोनी के प्रेम की शुरुआत हुई जो 2010 में शादी के रूप में सबके सामने आई। एमएस धोनी और साक्षी को एक बेटी है, जिसका नाम जीवा धोनी है।
हम भी इस कपल को शादी की दसवीं सालगिरह की बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।