टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने हाल ही में, अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
लोकप्रिय टीवी स्टार्स सरगुन मेहता (Sargun Mehta) और रवि दुबे (Ravi Dubey) की प्रेम कहानी टीवी शो '12/24 करोल बाग' के सेट पर शुरू हुई थी, जब दोनों ने रील-लाइफ पति-पत्नी की भूमिका निभानी शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने डेट करना शुरू कर दिया। पांच महीने तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद इस कपल ने इसे ऑफिशियल कर दिया था। रवि ने दिसंबर 2012 में 'नच बलिए 5' के सेट पर फिल्मी तरीके से प्रपोज करके सरगुन को चौंका दिया था।
उन्होंने अपने घुटनों के बल बैठकर सॉलिटेयर रिंग के साथ एक्ट्रेस को प्रपोज किया था और ज़ाहिर है एक्ट्रेस ने भी 'हां' कह दिया था। अगले साल लवबर्ड्स ने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली थी। उनकी शादी को 9 साल हो चुके हैं और उनके प्रशंसक खुशखबरी की घोषणा करने के लिए बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। अब एक साक्षात्कार में सरगुन ने अपनी प्रेग्नेंसी प्लानिंग का खुलासा किया है।
(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी से संग्राम की हो गई थी लड़ाई, फिर जो हुआ, खुद संग्राम ने किया खुलासा [Exclusive])
दरअसल, 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री सरगुन मेहता ने अपनी गर्भावस्था की योजना के बारे में बात की। जब उनसे सोशल मीडिया पर अक्सर आ रही उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि, प्रेग्नेंसी के अलावा शादी में और भी जरूरी चीजें होती हैं। उन्होंने कहा कि, वह अभी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं और इस समय एक अलग यात्रा पर हैं। उनके शब्दों में, "ऐसा लगता है कि, आप एक जोड़े से केवल यही उम्मीद करते हैं। यह शादी की पूरी प्रतिष्ठा को खत्म कर रहा है, अगर हमें केवल यही करना है। मैं यह नहीं कह रही हूं कि, जो कोई गर्भवती हो रही हैं या बच्चा पैदा करना चाहती हैं वह गलत हैं। लोगों की जीवन में अलग-अलग प्राथमिकताएं और लक्ष्य होते हैं। कुछ लोग 25 साल की उम्र में हासिल करते हैं, कुछ 40 साल की उम्र में इसे हासिल करते हैं। जब आपको लगता है कि, आप जीवन में जो करना चाहते हैं, उससे संतुष्ट हैं, तभी आप आगे बढ़ सकते हैं और किसी और को खुशी दे सकते हैं। यह ऐसा कुछ नहीं है, जिसे आप तब भी कर सकते हैं, जब आप अभी भी संघर्ष कर रहे हों। मैं इस समय एक अलग यात्रा पर हूं।"
इसी बातचीत में सरगुन ने याद किया, जब वह पहली बार अपने सपनों के आदमी रवि से मिली थीं। अभिनेत्री ने बताया कि, शादी के 9 साल बाद भी अपने प्रिय पति के साथ उनका बंधन नया ही महसूस होता है। उन्होंने कहा, “हम 2009 में मिले थे और अब भी ऐसा ही महसूस होता है। हमने बहुत अच्छे दोस्तों के रूप में शुरुआत की और हम अभी भी उसी अवस्था में हैं। तब भी हम एक-दूसरे के सपनों और खुशियों का बहुत सम्मान करते थे। जब वह अच्छा कर रहे होते हैं, तो मुझे लगता है कि, मैं सफल हो गई हूं। जब मैं अच्छा कर रही होती हूं, तो उन्हें सफलता का अहसास होता है।"
(ये भी पढ़ें- मलाइका ने BF अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन का थ्रोबैक वीडियो किया शेयर, रोमांटिक होता दिखा कपल)
6 सितंबर 2021 को रवि दुबे ने सरगुन के बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी खूबसूरत पत्नी के साथ दो प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं। इनके साथ रवि ने सरगुन के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "मुझे नहीं पता कि, जब भी मैं तुम्हारे बारे में बात करता हूं, या तुम्हारे बारे में लिखता हूं, तो मेरी आंखों में आंसू क्यों आ जाते हैं, तुम सचमुच मेरे जीवन का केंद्र हो।"
(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर से पैपराजी ने पूछा- क्या आप बहू से मिलने लंदन जा रही हो? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब)
फिलहाल, हम खुशखबरी की घोषणा करने के लिए सरगुन मेहता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आप इस बारे में क्या कहते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।