हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में शादी के बाद पहली बार अपने पति वीर साहू का जन्मदिन मनाया है। आइए आपको दिखाते हैं बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें।
फेमस हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अचानक मां बनने और शादी की खबरों को लेकर काफी दिनों तक सुर्खियों में रहीं। वहीं, अब हाल ही में सपना ने शादी के बाद पहली बार अपने पति वीर साहू (Veer Sahu) का जन्मदिन मनाया है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
आपको सपना के पति वीर साहू के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज दिखाएं, उसके पहले हम सपना के बेटे की तस्वीर पर एक नजर डाल लेते हैं, जिसको कि खुद सपना ने ही पिछले दिनों शेयर किया था। सपना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 15 दिसंबर 2020 को अपने बेटे के साथ एक एडोरेबल फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपने नन्हे राजकुमार को कंधे पर सुलाती नजर आ रही हैं। फोटो में अपनी मां के कंधों पर सपना के लिटिल चैंप भी आराम फरमाते देखे जा सकते हैं। ये एक साइड फोटो है, जिसमें डांसर ने पर्पल कलर का स्वेटर और ब्लैक कलर की शाइनिंग कैप पहनी हुई है। हालांकि, साइड फोटो होने की वजह से इस तस्वीर में उनके क्यूट बेबी का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। इस तस्वीर के कैप्शन में सपना ने लिखा था, 'हज़ारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है।बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।' इस फोटो पर फैंस ने जमकर अपना प्यार लुटाया था। (इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के वो सितारे जो अपने प्राइवेट प्लेन से भरते हैं उड़ान, जानें इनके बारे में)
अब आइए आपको दिखाते हैं सपना के पति वीर साहू के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें। दरअसल, सपना ने 18 दिसंबर 2020 को अपने पति का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके की कुछ फोटोज अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। इन फोटोज में वीर साहू के चेहरे पर केक लगा हुआ देखा जा सकता है। इस दौरान ये कपल येलो आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहा है। एक फोटो में वीर साहू अपने बेटे को गोद में लिए हुए हैं। इसे शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे किंग वीर साहू को हैप्पी बर्थडे।'
ध्यान रहे कि, हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने 4 अक्टूबर 2020 को एक बेटे को जन्म दिया था। इस खबर को सुनने के बाद सपना चौधरी के फैंस को तगड़ा झटका लगा था। क्योंकि फैंस को अभी तक सपना के शादी तक की जानकारी नहीं थी। दरअसल, मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने जनवरी 2020 में अपने बॉयफ्रेंड वीर साहू के साथ शादी की थी, लेकिन उनकी शादी की खबर अब तक ज्यादा लोगों को नहीं थी। जब सपना ने बेटे को जन्म दिया, तो ये बात सामने आई कि सपना ने जनवरी में ही अपने लांग टाइम बॉयफ्रेंड वीर साहू के साथ शादी कर ली थी और उनके साथ रह रही थीं। वैसे, शादी के पहले भी दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जा चुका है। दोनों काफी दिनों से एक.दूसरे को डेट कर रहे थे।
इससे पहले, सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 04 नवबंर 2020 को करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। शेयर की गई तस्वीरों में सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू को देखा जा सकता है। कपल ने मैचिंग कलर की ड्रेस पहनी है। जहां सपना लाल साड़ी में कहर ढा रही हैं, तो वहीं वीर साहू भी लाल कुर्ते में गबरू जवान लग रहे हैं। इसके कैप्शन में सपना ने लिखा था, 'करवा चौथ की शुभकामनाएं।' (इसे भी पढ़ें: सुष्मिता सेन ने अपने पिता के बर्थडे पर लिखा इमोशनल नोट, कहा- ‘आपकी बेटी होना एक वरदान है’)
फिलहाल, सपना के द्वारा शेयर की गई तस्वीर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। हम भी वीर साहू को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हें। तो आपको इस कपल की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएंए साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।