हाल ही में, कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी और उनके पति अज़ीज़ पाशा एक बेबी बॉय के माता-पिता बने हैं। उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री संजना गलरानी (Sanjjanaa Galrani) ने फिल्म ‘लिप्स डोंट लाई’ में अपने अभिनय से प्रसिद्धि पाई थी। हाल ही में, उन्होंने अपने पति अज़ीज़ पाशा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, संजना गलरानी ने अपने जीवन के प्यार डॉ अज़ीज़ पाशा के साथ शादी की है। शादी के बाद वह पहली बार वह माता-पिता बने हैं। 10 मई 2022 को संजना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ससुराल वालों द्वारा आयोजित गोद भराई समारोह से तस्वीरों की एक सीरीज भी साझा की थी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपने पति के अपार समर्थन और प्यार का भी जिक्र किया था।
(ये भी पढ़ें- रुपाली गांगुली का खुलासा, 'हमारी शादी कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई थी')
उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “ईश्वर का बहुत-बहुत धन्यवाद कि, उन्होंने मुझे डॉक्टर साहब जैसा साथी दिया है.. आप न केवल उस तरह के सज्जन पति हैं, जो हर पत्नी चाहती है, बल्कि एक अच्छे दामाद भी हैं, जो हर मां चाहती है ... यह स्वप्निल गोद भराई कार्यक्रम और सभी मेरे ससुराल वालों द्वारा प्रयास किए गए हैं, जो हमेशा मेरे लिए बहुत प्यार और समर्थन करते रहे हैं। परिवार के सभी सदस्यों को अधिक प्यार और कृतज्ञता।”
हाल ही में, संजना गलरानी की डॉक्टर डॉ. के. शिल्पी रेड्डी ने अपनी इंस्टा हैंडल पर अस्पताल के बिस्तर से नई-मम्मी की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में संजना को अस्पताल की ड्रेस पहने देखा जा सकता है। तस्वीर क्लिक करते समय उन्होंने डॉक्टर के साथ पोज दिया। कथित तौर पर तस्वीर प्रसव के बाद ली गई थी। इसके ऊपर डॉक्टर ने लिखा है, “बधाई हो। लड़का हुआ है।”
‘बैंगलोर टाइम्स’ के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने मातृत्व को अपनाने के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, “अब मैं 34 साल की हूं, इसलिए मुझे भी लगा कि, यह सही समय है जब मैंने मातृत्व को अपनाया, इसलिए मैं यहां हूं। इसके अलावा, महामारी की वजह से जीवन और काम धीमा हो गया है। मैं सहमत हूं कि, यह बच्चे के लिए अच्छा समय है और मेरे पति आसमान पर हैं।”
(ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने खरीदी 5 करोड़ रुपए की मर्सिडीज मेबैक एस680 कार, फैमिली संग किया स्वागत)
फिलहाल, हम भी कपल को माता-पिता बनने की ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।