हाल ही में, टेनिस सेंसेशन सानिया मिर्जा ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जहां उन्होंने बताया कि वह रील लाइफ में किसे अपना लव इंटरेस्ट बनाना चाहती हैं। आइए बताते हैं।
पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सानिया पिछले साल से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा इजहान है। हालांकि, अब दोनों अलग हो गए हैं और शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि सानिया अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। हाल ही में, वह कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो में शामिल हुईं, जहां कॉमेडियन के साथ उनकी मजेदार बातचीत ने सभी को लोटपोट कर दिया।
कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सानिया मिर्जा से उनकी बायोपिक के बारे में पूछा गया। सानिया, मैरी कॉम और साइना नेहवाल के साथ शो में दिखाई दीं। कपिल ने सानिया से पूछा कि प्रियंका चोपड़ा ने 'मैरी कॉम' की भूमिका निभाई थी और परिणीति चोपड़ा को 'साइना नेहवाल' के रूप में देखा गया था, ऐसे में टेनिस खिलाड़ी अपनी बायोपिक में किसे देखना चाहेंगी।
इस पर सानिया मिर्जा ने मजाक में पूछा कि क्या उनकी भूमिका निभाने के लिए कोई चोपड़ा सिस्टर्स बची हैं, उन्होंने कहा, 'इनकी कोई बहन बची है?' उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बायोपिक में उनकी भूमिका निभाने के लिए बहुत सारे अच्छे एक्टर्स हैं या फिर वही यह भूमिका निभाएंगी। सानिया ने कहा, "नहीं, मुझे लगता है कि हमारे देश में कई अच्छे एक्टर्स हैं। कोई भी ठीक है या शायद मुझे खुद ही भूमिका निभानी चाहिए।"
आगे बढ़ते हुए कपिल शर्मा ने बताया कि शाहरुख खान ने एक बार इच्छा व्यक्त की थी कि अगर सानिया मिर्जा की बायोपिक बनती है, तो वह उनके लव इंटरेस्ट की भूमिका निभाएंगे। सानिया ने इस पर मजेदार जवाब देते हुए कहा कि उन्हें सबसे पहले अपने लव इंटरेस्ट को ढूंढना होगा। बाद में उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर शाहरुख उनके बॉयफ्रेंड की भूमिका निभाएंगे, तो वह अपनी बायोपिक में काम करेंगी और अगर अक्षय कुमार होंगे, तो वह जरूर इसमें शामिल होंगी। सानिया ने आगे कहा, "अगर शाहरुख जी फिल्म करते हैं, तो मैं खुद का किरदार निभा सकती हूं और अगर अक्षय कुमार इसमें होंगे, तो मैं जरूर करूंगी।"
Sania Mirza-Shoaib Malik के तलाक की असली वजह आई सामने! देखें अब तक की पूरी टाइमलाइन
एपिसोड में कपिल शर्मा और सानिया मिर्जा की नोकझोंक ने सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। सानिया के मजेदार और मजाकिया जवाबों ने निश्चित रूप से लोगों का दिल जीत लिया। शो में कपिल और सानिया ने 'सास-बहू' की भूमिका निभाई और जब सानिया कॉमेडियन के लिए चाय लेकर आईं, तो उन्हें वह पसंद नहीं आई और उन्होंने पूछा कि क्या उन्होंने इसमें जहर मिला दिया है। इसका जवाब देते हुए सानिया ने कहा, "मैंने चाय बनाई। मुझे लगता है कि आपके चखने के बाद यह जहर बन गई।"
कपिल ने सानिया, साइना और मैरी कॉम से पूछा कि क्या उन्होंने कभी गोल्डन ज्वेलरी खरीदे हैं, जबकि उन्होंने इतने सारे स्वर्ण पदक जीते हैं। सानिया ने इस पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि वे केवल स्वर्ण पदक पहनती हैं। सभी ने सानिया के मजाकिया जवाब की तारीफ की। वहीं कपिल ने कहा कि वह अपनी पत्नी के अलावा टेनिस खिलाड़ी से डरते हैं। कपिल ने कहा, "अगर मैं अपनी पत्नी के अलावा किसी और से डरता हूं, तो वह सानिया हैं।"
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, कपिल को दिए गए सानिया के मजाकिया जवाबों के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।