टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसने उनके पति शोएब मलिक के साथ तलाक की अफवाहों को हवा दे दी है। पोस्ट में सीमाएं निर्धारित करने के बारे में लिखा गया है। आइए आपको बताते हैं।
जब से भारतीय टेनिस सेंसेशन सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) और उनके पति शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर सामने आईं, तब से उनके बड़े पैमाने पर फैंस इस खबर को खारिज करने और उनके सुलह के पलों को साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, नवंबर 2022 से सानिया लगातार एक के बाद एक सीक्रेट नोट शेयर कर रही हैं और नेटिजंस उनके पोस्ट को उनके तलाक की अटकलों के साथ जोड़ रहे हैं।
सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टा स्टोरी एक पिक्चर मैसेज को रिपोस्ट किया, जिसने उनके पति शोएब मलिक के साथ तलाक की अफवाहों को हवा दी। पोस्ट में करीबी लोगों के साथ सीमाएं तय करने के बारे में सार्थक पंक्तियों का जिक्र किया गया है। हालांकि, यह भी बताया गया है कि सीमाएं उन निर्णयों के लिए नहीं हैं, जो उन पर किए जा रहे हैं। सानिया के नोट में लिखा है, "दूसरों की सोच हमारी हदें तय नहीं करतीं। वे सिर्फ हमारी जरूरतों की एक पहचान हैं। सिर्फ इसलिए कि किसी के साथ एक लाइन खींची हुई है, इसका मतलब ये नहीं कि उसका व्यवहार गलत हो। कभी-कभी इसका मतलब सिर्फ ये होता है कि उनका व्यवहार मेरे लिए सही नहीं है।"
पिछले काफी समय से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसी खबरें थीं कि दोनों ने पहले ही कानूनी रास्ता अपना लिया था और अलग रह रहे हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, यह सानिया ही थीं, जिन्होंने अपने पति शोएब को धोखा देते हुए पकड़ा था और इस तरह उन्होंने अपने जीवन का यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, कपल पहले से ही तलाकशुदा है और इस खबर की पुष्टि शोएब की मैनेजमेंट टीम के एक करीबी सूत्र ने की थी।
हालांकि, भले ही शोएब और सानिया के तलाक की अटकलें मीडिया पर फैली हुई थीं, लेकिन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इस बारे में बात करने से परहेज किया। उन्हें यह कहते हुए सुना गया है कि यह उनका और सानिया का निजी मामला है और वे सार्वजनिक मंच पर इसके बारे में बात नहीं करेंगे, लेकिन हंगामे के बीच दोनों को उनके टॉक शो 'द मिर्जा मलिक शो' में देखा गया, जो पहली बार 19 दिसंबर 2022 को प्रसारित किया गया था।
शोएब मलिक की पाकिस्तानी अभिनेत्री-मॉडल आयशा उमर के साथ निकटता कथित तौर पर सानिया मिर्जा से उनके तलाक के पीछे का एक कारण है। जबकि कई रिपोर्टों में सानिया और शोएब के अलगाव के बारे में बात की गई थी, कई गॉसिप कॉलम भी सुझाव देते थे कि पाकिस्तानी अभिनेत्री-मॉडल आयशा उमर के साथ उनकी निकटता कथित तौर पर टेनिस स्टार से उनके तलाक के पीछे का कारण थी। हालांकि, बाद में आयशा ने अपने कई साक्षात्कारों में स्पष्ट किया कि वह और शोएब सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। साथ ही उन्होंने शोएब और सानिया के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना भी की।
आपको बता दें कि सानिया और शोएब ने 12 अप्रैल 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे और इस जोड़े को 2018 में एक बेटे इज़हान का आशीर्वाद मिला था। फिलहाल, सानिया के इस पोस्ट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।